फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devotee purse stolen in Banke Bihari temple Vrindavan

Mathura: बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालु का पर्स चोरी, पुलिस ने पीड़ित से कहा- ज्यादा रकम लेकर मत चला करो

Tue, 23 Aug 2022 10:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 23 Aug 2022 10:35 PM IST
सार

बांकेबिहारी मंदिर में हादसे के बाद पुलिस का पहरा सख्त हो गया है, लेकिन चोरी की घटनाएं नहीं थमी हैं। बीते दो दिनों में चोर दो श्रद्धालुओं को निशाना बना चुके हैं। 

विज्ञापन
Devotee purse stolen in Banke Bihari temple Vrindavan
पीड़ित श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में इन दिनों पुलिस का सख्त पहरा है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। सख्ती बरती जा रही है, लेकिन ऐसी भी सख्ती का क्या, जब पुलिस की मौजूदगी में ही चोर वारदात को अंजाम दे रहे हों। बीते दो दिनों में दो घटनाएं हो चुकी हैं। मंगलवार को एक श्रद्धालु का पर्स चोरी कर लिया गया। आरोप है कि शिकायत के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की बल्कि श्रद्धालु को ही नसीहत दे डाली। 

विज्ञापन


मंगलवार को जम्मू कश्मीर के राजौरी निवासी गौरव गुप्ता परिवार के साथ ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर रहे थे। इसी दौरान उनके बैग में रखे पर्स को किसी ने पार कर दिया। पर्स में 60 हजार रुपए और एटीएम कार्ड रखे थे। उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से इनकार कर दिया। पुलिसकर्मी ने उनसे कहा कि उन्हें इतनी बड़ी रकम लेकर मत चला करो। 
विज्ञापन


ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में सोमवार को एक श्रद्धालु की चेन चोरी हो गई थी। अजमेर निवासी मीनाक्षी साबू ने पुलिस को इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि वह सोमवार सुबह बांकेबिहारी के दर्शनों के लिए पहुंचीं। इस दौरान मंदिर से निकलते समय किसी ने उनकी सोने की चेन चोरी कर ली। बता दें कि इससे पहले भी मंदिर में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस की मौजूदगी में वारदात हो रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed