फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devotee dies while bathing in Ganga in Haripadi, fury in family

हरिपदी में गंगा स्नान करते श्रद्धालु की मौत, परिजनों में कोहराम

Mon, 28 Jun 2021 10:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Devotee dies while bathing in Ganga in Haripadi, fury in family
सोरों। तीर्थनगरी हरपदी गंगा में सोमवार को स्नान करते समय एक श्रद्धालु की गंगा में डूबकर मौत हो गई। गोताखोरों ने गंगा से श्रद्धालु का शव बाहर निकाला। परिवार के लोगों को उसकी मौत की जानकारी मिली तो कोहराम मच गया। परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
विज्ञापन

गंगा में डूबकर की मौत श्रद्धालु मनोज कुमार (19) पुत्र रवींद्र निवासी मेमड़ी पथरेकी ढोलना की हुई। वह दोपहर लगभग एक बजे अपने साथियों के साथ हरिपदी में गंगा स्नान करने के लिए पहुंचा था। यह युवक कैटरिंग के कार्य से जुड़ा था। गंगा स्नान के दौरान उसके साथी भी नहा रहे थे। स्नान करते समय वह काफी आगे बढ़ गया और डूबने लगा। युवक के साथियों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी आ गए। कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी। गोताखोरों को लगाया गया। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोर युवक के शव को बाहर निकाल सके। परिवार के लोग भी सूचना पाकर हरिपदी के घाट पर पहुंच गए। पुलिस ने शव के पंचनामा की कार्रवाई की। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने परिवार के लोगों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed