फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devosthan Board Conspiracy to chase away pilgrims

देवोस्थान बोर्ड तीर्थपुरोहितों को भगाने का षड्यंत्र

Fri, 30 Jul 2021 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Devosthan Board Conspiracy to chase away pilgrims
कासगंज के सोरों में तीर्थ पुरोहित महासंघ की बैठक में मौजूद तीर्थ पुरोहित। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। अखिल भारतीय तीर्थपुरोहित महासभा की बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर मंथन किया गया। बैठक में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी द्वारा देवोस्थान बोर्ड का गठन करने की कड़ी निंदा की गई। इसका विरोध किया।
विज्ञापन

वरिष्ठ राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुशीलचंद्र उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा बद्रीनाथ, केदारनाथ, जमुनोत्रि, गंगोत्री में देवोस्थान बोर्ड का गठन करना तीर्थपुरोहितों के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार तीर्थों से तीर्थ पुरोहितों को भगाने साजिश कर रही हैं। तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत त्रिगुणायत ने कहा कि महासभा ऐसे किसी भी बोर्ड गठन का पुरजोर विरोध करती है।
विज्ञापन

अगर उत्तराखंड सरकार ने देवोस्थान बोर्ड के गठन का फैसला शीघ्र निरस्त नहीं किया, तो समस्त तीर्थ पुरोहित समाज सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि तीर्थ पुरोहितों का उत्पीड़न बरदाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर रवि पाराशर, नरेश बरबारिया, रामसेवक तिवारी, शरद पांडेय, संतोष वशिष्ठ, संजय महेरे, गोपाल उपाध्याय, माधव उपाध्याय, रामदेव तिवारी, गोपाल बरबारिया सहित अन्य तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed