फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Development works in Parshurampur will be re-examined

Agra News: परशुरामपुर में विकास कार्यों की दोबारा होगी जांच

Fri, 04 Oct 2024 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 04 Oct 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Development works in Parshurampur will be re-examined
मैनपुरी। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने शुक्रवार को विकासखंड किशनी की ग्राम पंचायत परशुरामपुर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीण द्वारा की गई शिकायत की निस्तारण आख्या का सत्यापन किया। रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं होने पर डीएम ने दोबारा जारी कराने के आदेश खंड विकास अधिकारी किशनी को दिए हैं।
विज्ञापन

परशुरामपुर निवासी सत्यराम द्वारा 30 जून को आईजीआरएस के माध्यम से गांव में कराए गए विकास कार्यों में बरती गयी धांधली की शिकायत का मौके पर जाकर सत्यापन किया। शिकायतकर्ता ने इंटरलॉकिंग, पक्की नाली निर्माण, नाली खुदायी, चकमार्ग का कार्य दर्शाकर बिना कार्य कराए धनराशि निकालने की शिकायत की थी। शिकायत की जांच तत्कालीन पंचायती राज अधिकारी द्वारा कर अपनी जांच आख्या में उपरोक्त सभी कार्य मौके पर पूर्ण, संतोषजनक, व्यय की गई धनराशि सही दर्शाई गई। तत्कालीन पंचायत राज अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराई गई जांच आख्या का मौके पर जाकर सत्यापन किया। जांच के दौरान डीएम तत्कालीन डीपीआरओ द्वारा उपलब्ध कराई गई आख्या से संतुष्ट नहीं हुए। जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी किशनी रुकमिणी वर्मा को निर्देश दिए कि शिकायत में दर्शाए गए सभी बिंदुओं पर दोबारा से गहनता से जांच कर विस्तृत आख्या दें।
विज्ञापन

जलजीवन मिशन के तहत बिछाई गई पाइप लाइन के बाद गांव के मार्गों की सही प्रकार से मरम्मत न कराने नाराजगी जताई। अधिशासी अभियंता जल निगम से कहा कि जिन ग्रामों में कार्य पूर्ण हो चुका है। वहां सड़कों, गलियों की स्थिति पूर्व की भांति कराएं। पाइप लाइन का कार्य पूर्ण होने के बाद किसी भी गांव की सड़क जीर्णशीर्ण न हो। उप जिलाधिकारी किशनी गोपाल शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी यतेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी किशनी रुकमिणी वर्मा, अनिल सक्सेना, अनुज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed