{"_id":"627bfe0c7269297ee528731c","slug":"development-of-gram-panchayats-will-be-priority-dpro-mainpuri-news-agr5332044160","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायतों का विकास ही रहेगा प्राथमिकता: डीपीआरओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायतों का विकास ही रहेगा प्राथमिकता: डीपीआरओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शासन द्वारा जिले में तैनात किए गए नवागत डीपीआरओ अविनाश चंद्र ने बुधवार को विकास भवन पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कार्यालय में कर्मचारियों के साथ बैठक में कहा कि ग्राम पंचायतों का विकास ही विभाग और उनकी प्राथमिकता है। कोई भी कार्य अधिक समय तक लंबित न रहे।
छह मई को शासन ने खाली पड़े जिला पंचायत राज अधिकारी के पद पर अविनाश चंद्र की नियुक्त किया था। इससे पूर्व वे पंचायती राज निदेशालय लखनऊ में तैनात थे। 31 जनवरी को डीपीआरओ स्वामीदीन के सेवानिवृत्त होने के बाद से ही ये पद खाली चल रहा था। बुधवार को नवीन तैनाती के बाद डीपीआरओ अविनाश चंद्र ने कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह और मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार से मुलाकात करने के बाद उन्होंने कार्यालय के कर्मचारियों के साथ बैठक की।
उन्होंने कर्मचारियों से उनके पटल के संबंध में जानकारी ली। कहा किकर्मचारी अपने पटल संबंधी कार्यों का समय से निस्तारण करते रहे। ग्राम पंचायतों में लगातार विकास कार्य जारी रखने और बेहतर साफ-सफाई के निर्देश दिए। बैठक के बाद वे गांव का भ्रमण करने चले गए। बैठक में एडीपीआरओ रोहित कुमार, लेखाकार डीपी सिंह, जिला परियोजना प्रबंधक अजय विक्रम, जिला स्वच्छता समन्वयक नीरज शर्मा, राजकुमार राजपूत, प्रभारी स्थापना पटल प्रभारी अवस्थी, प्रभारी बिल पटल शैलेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।