फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devar did sexual harassment with widowed bhabhi in mainpuri crime news

शर्मनाक: विधवा भाभी को तमंचा दिखाकर धमकाया, देवर ने जबरदस्ती किया दुष्कर्म

Sun, 20 Mar 2022 03:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 20 Mar 2022 03:54 PM IST
सार

जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जिस भाभी को मां का दर्जा दिया जाता है, उसी के साथ देवर ने दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।  

विज्ञापन
Devar did sexual harassment with widowed bhabhi in mainpuri crime news
भाभी के साथ किया दुष्कर्म (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा के साथ तमंचा के बल पर देवर द्वारा दुष्कर्म के मामले में न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पीड़िता के अनुसार सास ससुर द्वारा भी आरोपी का सहयोग किया गया। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन

दो वर्ष पहले हुई पति की मौत

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला के पति की करीब दो वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। 28 नवंबर को विधवा घर में लेटी हुई थी, तभी देर रात के समय देवर घर पर आया और जरूरी काम बताते हुए दरवाजा खुलवा लिया। देवर ने आते ही उसके सीने पर तमंचा रख दिया और अपने कमरे में ले गया। वहां तमंचा के बल पर विधवा के साथ दुष्कर्म किया। शोर-शराबा सुनकर जब उसके बच्चे जाग गए तो आरोपी वहां से भाग गया। 

विज्ञापन

सास-ससुर ने भी लिया आरोपी का पक्ष

इस घटना के बाद पीड़िता ने सास को सारी बात बताई तो सास-ससुर ने भी आरोपी का पक्ष लेते हुए चुप रहने के लिए कहा। इसके बाद पीड़ित महिला शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची, लेकिन वहां भी उसकी कोई सुनवाई नहीं हो सकी। फिर न्याय के लिए पीड़ित महिला ने न्यायालय की शरण ली थी। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने देवर व सास ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी हुई थी ऐसी घटना 

बता दें 14 मार्च 2022 को आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र में भी इस प्रकार का मामला सामने आया था, जिसमें घर पर अकेली महिला को देख रिश्ते के देवर ने दुष्कर्म किया। जब परिवार के अन्य लोग घर आए तो महिला बदहवास हालत में मिली। वह इतनी डरी हुई थी कि ठीक से कुछ बोल भी नहीं पा रही थी। पुलिस इस मामले के आरोपी को पकड़ने लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed