फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devar did sexual harassment with bhabhi in agra crime news

शर्मनाक: भाभी को घर में अकेला देख बिगड़ी देवर की नियत, दुष्कर्म करने के बाद हुआ फरार

Thu, 17 Mar 2022 01:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 17 Mar 2022 01:16 PM IST
सार

थाना मलपुरा क्षेत्र के एक गांव में देवर ने घर में अकेली मौजूद भाभी के साथ दुष्कर्म कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Devar did sexual harassment with bhabhi in agra crime news
भाभी के साथ किया दुष्कर्म (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। मलपुरा थाना क्षेत्र में भाभी के साथ देवर ने दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है। परिजनों ने आरोपी देवर के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

खेत पर गए थे परिवार के लोग 

ये घटना 14 मार्च की है। मलपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में परिवार के लोग खेत में मजदूरी करने गए थे। घर पर महिला अकेली थी, तभी रिश्ते का देवर घर में आ गया। आरोप है कि देवर ने भाभी से दुष्कर्म किया और वहां से भाग गया। परिवार के लोग जब खेत से वापस आए, तब मामले की जानकारी हो सकी। परिजनों ने बताया कि महिला बदहवास हालत में मिली। वह इतनी डरी हुई थी कि ठीक से कुछ बोल भी नहीं पा रही थी।

विज्ञापन

आरोपी को पकड़ने लिए दबिश दे रही पुलिस 

पीड़त महिला ने कुछ देर बाद पूरा घटनाक्रम बताया, जिसके बाद पीड़िता परिजनों के साथ थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। थानाध्यक्ष मलपुरा अवनीश त्यागी ने बताया है कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। रिपोर्ट के अनुसार मुकदमा तरमीम कर आरोपी चंदू उर्फ केहरि के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपी को पकड़ने लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed