फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dev Uthani Ekadashi: Hundreds of weddings took place in Agra

Dev Uthani Ekadashi 2025: गूंजीं शहनाई...एक-दूसरे के हुए सैकड़ों जोड़े, धूमधाम से हुए सामूहिक विवाह समारोह

Sat, 01 Nov 2025 11:11 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 01 Nov 2025 11:11 PM IST
सार

देव उठनी एकादशी पर जमकर शहनाई की गूंज सुनने को मिली। सैकड़ों जोड़े विवाह बंधन में बंधे। कई जगहों पर सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन
Dev Uthani Ekadashi: Hundreds of weddings took place in Agra
सामूहिक विवाह समारोह में शादी बंधन में बंधे जोड़े। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देव उठनी एकादशी पर शहर में कई स्थानों पर सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किए गए। सैकड़ों जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर अपना जीवन साथी चुना। एक साथ कई दूल्हों की बरात देखने के लिए भीड़ जुट गई। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ वैवाहिक क्रियाएं संपन्न कराई गईं। देर शाम बेटियों की विदाई की गई।
विज्ञापन


वीरांगना अवंतीबाई लोधी विकास समिति ने फतेहाबाद रोड स्थित कलाल खेरिया मैदान पर 31वां सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया। 21 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा। मुख्य अतिथि उन्नाव के सांसद डॉ. सच्चिदानंद साक्षी महाराज, विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद एटा राजवीर सिंह, अखिल भारतीय लोधी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन कुमार डेविड, पीलीभीत के विधायक प्रवक्ता नंद महाराज, विधायक वीरेंद्र सिंह, डिबाई के विधायक सीपी लोधी, विधायक छोटेलाल वर्मा, पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा, लाल सिंह लोधी, कप्तान सिंह वर्मा, अतरौली के ब्लाॅक प्रमुख साहब सिंह राजपूत, सूरवीर चाहर, अभिनव मौर्य, यशपाल राणा ने नवयुगलों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष उमेंद्र राजपूत ने बताया कि समिति 31 वर्षों से सामूहिक विवाह समारोह करा रही है। अध्यक्षता घनश्याम बाबा, संचालन गिर्राज सिंह राजपूत ने किया। संयोजक प्रकाश राजपूत, मिश्रीलाल राजपूत, तेजवीर सिंह प्रधान, डॉ. लाल सिंह राजपूत, गोधन सिंह लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिसान संस्था ने 21 बेटियों को किया विदा
सामाजिक संस्था रिसान ने कालिंदी विहार पार्क में सातवां सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया। सर्व समाज की 21 बेटियों को घर गृहस्थी का सामान देकर विदा किया गया। अध्यक्ष सुनील चौधरी ने बताया कि संस्था साल में पांच सामूहिक विवाह सम्मेलन करती है। संस्थापक रेखा चौधरी ने बताया कि 21 बेटियों का सामूहिक विवाह हिंदू रीति रिवाज से किया गया। बरात बैंडबाजों के साथ 80 फुटा कालिंदी विहार से शुरू होकर विवाह स्थल पहुंची। फूलों से सजे मंडप में वैवाहिक क्रियाएं संपन्न कराईं।


कोरी-कोली समाज ने भी कराया आयोजन
कोरी-कोली समाज सेवा ट्रस्ट ने खेमेश्वरनाथ महादेव मंदिर तोता का ताल में सामूहिक आदर्श विवाह समारोह आयोजित किया। 21 जोड़ों ने अग्नि के सात फेरे लिए। उद्घाटन समाजसेवी सूरज कुमार माहौर, कैलाश माहौर एवं शंकर लाल ने किया। अध्यक्ष विजय माहौर ने अध्यक्षता और वीरेंद्र कुमार माहौर ने संचालन किया। इस मौके पर किशनकांत माहौर, बच्चूसिंह माहौर, ओमप्रकाश माहौर, संतोष कुमार माहौर, गुलाब सिंह माहौर, सुदेश चंद माहौर, रामू माहौर, भगवती माहौर, ज्योति माहौर आदि मौजूद रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed