{"_id":"61ec491182494d78dc5e3373","slug":"destitute-cows-will-remain-an-issue-for-farmers-mainpuri-news-agr522022019","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के लिए बेसहारा गोवंश रहेगा मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के लिए बेसहारा गोवंश रहेगा मुद्दा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन की बैठक शनिवार को बरनाहल विकासखंड केे गांव मढ़ापुर में हुई। जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह शाक्य ने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में किसान बेसहारा गोवंश से निजात दिलाने की मांग जोरदारी से करेंगे। चुनाव का मुद्दा बनाकर सभी प्रत्याशियों से समस्या से छुटकारा दिलाने की मांग करेंगे।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले बेसहारा गोवंश किसानों के लिए लंबे समय से समस्या बने हुए हैं। किसानों की मेहनत पर बेसहारा गोवंश देखते ही देखते पानी फेर देते हैं। किसान इस संबंध में पंचायत करने के साथ ही बैठकें करके अधिकारियों को ज्ञापन दे चुके हैं। बेसहारा गोवंश से फसलों में हो रहे नुकसान से परेशान सरकारी कार्यालयों में बेसहारा गोवंश को बंद तक कर चुके हैं।
गोशालाओं में बेसहारा गोवंश रखने के लिए जगह तक नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में किसान बेसहारा गोवंश से फसलों में हो रहे नुकसान को चुनाव का मुद्दा बनाएंगे। किसान अपनी समस्या से निजात पाने के लिए एकजुट रहेंगे। इस मौके पर राधेश्याम शाक्य, अहिवरन सिंह, महावीर शाक्य, सोबरन राजपूत, आलोक शाक्य, राजवीर सिंह शाक्य, दलवीर सिंह, प्रेमचंद्र शाक्य, उदयवीर राजपूत मौजूद रहे।