फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Desire to become a doctor with the help of cheating Another cheater caught in BAMS exam

नकल के सहारे 'डॉक्टर' बनने की चाहत: बीएएमएस की परीक्षा में एक और नकलची पकड़ा, अब तक 13 मामले आए सामने

Sun, 22 Oct 2023 02:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 22 Oct 2023 02:07 PM IST
सार

बीएएमएस की परीक्षा में खूब प्रयास के बाद भी नकल पर लगाम नहीं लग पा रही है। अब तक इस परीक्षा में 13 नए मामले सामने आए हैं। 
 

विज्ञापन
Desire to become a doctor with the help of cheating Another cheater caught in BAMS exam
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में चल रही बीएएमएस की परीक्षा में लगातार नकलची पकड़े जा रहे हैं। विद्यार्थी नकल के सहारे परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाह रहे हैं। परीक्षाओं में अब तक कुल 13 नकलची पकड़े जा चुके हैं। शनिवार को भी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी (आईईटी) में नकल करते एक परीक्षार्थी पकड़ा गया।
विज्ञापन


एसकेएस आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के छात्र के पास से नकल की पर्ची पकड़ी गई। आईईटी में ही अब तक 12 नकलची पकड़े जा चुके हैं, जबकि एक कंप्यूटर सेंटर में पकड़ा जा चुका है। इसके बाद भी नकल पर लगाम नहीं कस रही है। जबकि बीएएमएस की परीक्षाएं बड़ी मुश्किल से कराई जा रही हैं। पूर्व की परीक्षा में कॉपियां बदले जाने के मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय की ओर से की जा रही है। लंबे इंतजार के बाद विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने का मौका मिला है। आईईटी के निदेशक प्रो. मनु प्रताप ने बताया कि शनिवार को कक्ष निरीक्षक ने परीक्षार्थी को नकल सामग्री के साथ पकड़ा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  सिपाही प्रियंका की कहानी: पहले सस्पेंड फिर इस्तीफा; सेवा में वापसी हुई पर 48 घंटे में ही गई नौकरी, जानें वजह
विज्ञापन
विज्ञापन



कॉपी लेकर भागने वाले का फेल होना तय
बीएएमएस की परीक्षा के बाद कॉपी लेकर भागने वाले धन्वंतरि आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, कोसी, मथुरा के छात्र का परीक्षा में फेल होना तय है। उसके खिलाफ पुलिस में तहरीर देने के साथ अनफेयर मीन (यूएफएम) में कार्रवाई की गई है। आईईटी के निदेशक ने बताया कि कार्रवाई के बाद रिपोर्ट व कॉपी सील करके परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में भेज दी गई है।

बीएससी कृषि की सम सेमेस्टर की परीक्षाओं का आगाज
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर (दूसरे, चौथे और छठवें) की परीक्षाओं का शनिवार को आगाज हो गया। 10 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 10,896 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। दो पाली में परीक्षा कराई जा रही है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8 से 11 बजे तक और दूसरी दोपहर एक से शाम 4 बजे तक कराई गई। परीक्षाएं 18 नवंबर तक चलेंगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि पहले दिन की परीक्षाएं शांतिपूर्वक संपन्न हुईं। परीक्षार्थियों को प्रवेशपत्र समय से उपलब्ध करा दिए गए थे। कहीं से कोई शिकायत नहीं आई। ब्यूरो


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed