फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Desi bombs drying on roof for diwali exploded one innocent died other critical condition in etah

एटा में दिवाली से पहले बड़ा हादसा: छत पर सूख रहे देसी बम फटे, एक मासूम की मौत, दूसरा की हालत गंभीर

Sun, 23 Oct 2022 07:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 23 Oct 2022 07:45 PM IST
सार

एटा के गांव सर्रा में दिवाली से पहले दर्दनाक हादसा हुआ। आतिशबाजी के लिए छत पर सूख रहे देसी बम फट गए, जिससे हुए तेज धमाकों से दहशत फैल गई। इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबिक एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल है। 

 

विज्ञापन
Desi bombs drying on roof for diwali exploded one innocent died other critical condition in etah
हादसे में मृत बच्चे का फाइल फोटो और घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के जैथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सर्रा में एक घर की छत पर रविवार दोपहर देसी बम फट गए। वहां खेल रहे एक बच्चे का एक हाथ उड़ गया। दोनों आंखें जख्मी हो गईं। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा पर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज और वहां से आगरा के लिए रेफर किया गया। जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

यहां की है घटना 

कस्बा के पास गांव सर्रा में रविवार को ऋषिपाल के घर की छत पर देसी बम सूख रहे थे। मकान का दरवाजा खुला था। पड़ोसी थान सिंह का 5 वर्षीय पुत्र सनी और राघवेंद्र का 6 वर्षीय पुत्र भोले खेलते हुए छत पर पहुंच गए। अचानक उन बमों में धमाका हो गया और बच्चे दूर जा गिरे। इन बमों के धमाकों में सनी का एक हाथ उड़ गया एवं दूसरा हाथ भी गंभीर जख्मी हो गया। आंखें बुरी तरह झुलस गईं। लोगों ने सनी को अस्पताल पहुंचाया। वहां से एटा मेडिकल कॉलेज और इसके बाद आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन

रास्ते में तोड़ दिया दम 

परिजन उसे आगरा ले जा रहे थे। अवागढ़ के पास उसकी मौत हो गई। वहीं इस हादसे में दूसरा बालक भी लहूलुहान हो गया । जिसका उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है। बताया गया है कि ऋषिपाल नोएडा में रहकर पूरे परिवार के साथ सिलाई का काम करता है। रविवार सुबह 7 बजे नोएडा से लौटकर घर आया था। पूरा मकान लंबे समय से खाली पड़ा था। रविवार को ही उसने घर में साफ-सफाई की थी। वहीं ये देसी बम किसके थे अभी कोई पता नहीं लग सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली की खुशियां बदलीं मातम में

जिस घर की छत पर बम सूख रहे थे, उसका स्वामी ऋषिनाथ नोएडा में रहता है। परिवार को भी वहीं रखता है। जिसके चलते गांव के इस घर में ताला लगा रहता है। रविवार को ही वह परिवार समेत यहां पहुंचा था। त्योहार की तैयारी के मद्देनजर घर की साफ-सफाई में सभी लोग जुटे हुए थे। अभी गांव का कोई व्यक्ति यह नहीं बता रहा कि छत पर सूख रहे बम किसके थे लेकिन ये गांव में मातम की वजह बन गए। साफ-सफाई के दौरान ही गांव के दो बच्चे छत पर पहुंच गए। 

बच्चों को नहीं थी इस खतरे की जानकारी 

इन मासूम बच्चों को बमों से खतरे की जानकारी तक नहीं थी। इस बीच किसी तरह एक के बाद एक दो धमाके और दोनों बच्चे बुरी तरह लहूलुहान हो गए। पूरी छत खून से रंग गई। सनी को चोट ज्यादा आई थी। धमाके बाद से ही गांव में सन्नाटा पसर गया था लेकिन जैसे ही सनी की मौत की खबर मिली वहां चीत्कार मच गया। गांव में तैयारियां स्थगित कर दी गईं और त्योहार फीका हो गया। थानाध्यक्ष रामेंद्र शुक्ला ने बताया कि हादसे की पूरी वजह पता की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed