फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deshdeepak was married on April 22

22 अप्रैल को हुई थी आरक्षी देशदीपक की शादी

Fri, 03 Jun 2022 12:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Deshdeepak was married on April 22
भोगांव (मैनपुरी)। कानपुर के बिल्हौर क्षेत्र में आरक्षी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। आरक्षी देशदीपक की शादी 22 अप्रैल 2022 को थाना क्षेत्र के मोहल्ला भीमनगर से हुई थी। शादी को अभी डेढ़ माह का समय भी नहीं गुजरा था कि पत्नी विधवा हो गई। आरक्षी की हत्या की सूचना के बाद बृहस्पतिवार को ससुराल में मातम छाया रहा।
विज्ञापन

जनपद फिरोजाबाद के रहने वाले 30 वर्षीय देशदीपक वर्तमान में कानपुर के बिल्हौर थाने में आरक्षी के पद पर तैनात थे। वहां ब्रह्मनगर में एक किराए का मकान लेकर रह रहे थे। बुधवार की दोपहर मोबाइल स्विच ऑफ होने के बाद पुलिस जब घर पर पहुंची तो लहूलुहान शव चारपाई पर पड़ा मिला। देशदीपक की हत्या की खबर जैसे ही ससुराल थाना क्षेत्र के मोहल्ला भीमनगर पहुंची तो कोहराम मच गया। ससुरालीजन तुरंत कानपुर के लिए रवाना हो गए। देशदीपक की शादी 22 अप्रैल 2022 को मोहल्ला भीमनगर निवासी मोहरपाल की पुत्री दिव्या के साथ हुई थी। बृहस्पतिवार की शाम कुछ लोग घर लौट आए हैं। घर में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed