फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy director will come today

आज आएंगे उप निदेशक लाइटों और पंचायत सचिवालय का करेंगे निरीक्षण

Mon, 11 Jul 2022 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Deputy director will come today
मैनपुरी। ग्राम पंचायतों में लगी लाइटों और पंचायत सचिवालयों का सत्यापन करने के लिए उप निदेशक पंचायती राज (आगरा मंडल) महेंद्र सिंह मंगलवार को मैनपुरी आ रहे हैं। अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और दो पंचायतों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

निदेशक पंचायती राज ने ग्राम पंचायतों में लगाई गई लाइटों की जांच कराने के आदेश दिए थे। जिले के विकास खंड घिरोर की ग्राम पंचायत बमरौली नगला फत्ते और कल्होर पछां में मंगलवार को उप निदेशक निरीक्षण करेंगे। वे स्ट्रीट लाइट, पंचायत सचिवालय और सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण करेंगे। इसके लिए दिनभर अधिकारी और कर्मचारी तैयारियों में जुटे रहे। पूर्व और वर्तमान सचिव को अभिलेखों के साथ उपस्थित रहने के आदेश दिए हैं। इससे पूर्व उप निदेशक विभागीय अधिकारियों के साथ सुबह 11 बजे विकास भवन में बैठक करेंगे। यह जानकारी सहायक डीपीआरओ रोहित कुमार ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed