फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy CTI caught fake CVI extorting money from passengers in train in Agra

Agra: फर्जी विजिलेंस अफसर गिरफ्तार, ट्रेन में यात्रियों से कर रहा था उगाही; खुली पोल तो रह गया भौचक्का

Mon, 12 Feb 2024 11:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला, न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 12 Feb 2024 11:40 PM IST
सार

आगरा में फर्जी विजिलेंस अफसर गिरफ्तार किया गया है। यह ट्रेन में यात्रियों से उगाही कर रहा था। पोल खुली तो भौचक्का रह गया। 

विज्ञापन
Deputy CTI caught fake CVI extorting money from passengers in train in Agra
फर्जी विजिलेंस अफसर गिरफ्तार - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में डिप्टी सीटीआई ने ट्रेन में लोगों से जांच के नाम पर वसूली कर रहे फर्जी सीवीओ को पकड़ा। कर्नाटका एक्सप्रेस में फर्जी डिप्टी मुख्य विजिलेंस अधिकारी (सीवीओ) यात्रियों से वसूली कर रहा था। इसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उसे दिल्ली जीआरपी को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी संख्या 12628 कर्नाटका एक्सप्रेस में दिल्ली से मथुरा के बीच डिप्टी सीवीओ बनकर राजकुमार यात्रियों से चेकिंग के नाम पर वसूली कर रहा था। इसी ट्रेन में डिप्टी सीटीआई सनी भल्ला भी चेकिंग कर रहे थे। सामना हुआ तो वो इन पर भी रुतबा दिखाने लगा।

विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

संदेह होने पर उसके गले में आईकार्ड लटकता दिखा। दिखाने की कहने पर उसमें डेजिगनेशन के नाम पर सतेंद्र लिखा था। इससे फर्जी प्रतीत होते देख सख्ती से पूछताछ की तो उसकी पोल खुल गई। उसने बताया कि वो ट्रेनों में यात्रियों से चेकिंग के नाम पर वसूली करता है। इस पर मुकदमा दर्ज कराते हुए दिल्ली जीआरपी को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed