फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy Collector inspected Pachokhara purchase center

उपजिलाधिकारी ने किया पचोखरा क्रय केन्द्र का निरीक्षण

Tue, 08 Jun 2021 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Deputy Collector inspected Pachokhara purchase center
टूंडला (फिरोजाबाद)। शिकायत मिलने पर मंगलवार को उपजिलाधिकारी ने पचोखरा स्थित गेहूं क्रय केन्द्र पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्हें जहां कमियां नजर आईं, उन्हें जल्द ही दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही डीएम से क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी डॉ. बुशरा बानो को शिकायत मिल रही थी कि पचोखरा गेहूं क्रय केंद्र पर किसानों के साथ सही व्यवहार नहीं किया जा रहा। उनके साथ अभद्रता की जाती है और समय से किसानों का भुगतान नहीं किया जा रहा। शिकायत के आधार पर मंगलवार को उपजिलाधिकारी डॉ. बुशरा बानो ने क्रय केंद्र पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

केन्द्र पर पहुंचने पर पता चला कि एक जून से गेहूं नहीं खरीदा गया है। पूछने पर कर्मचारी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। एसडीएम ने भुगतान की जांच पड़ताल की तो पता चला कि 13 मई को जिन किसानों ने अपना गेहूं केंद्र पर बेचा था, उनको भी अभी तक भुगतान नहीं हो सका है। जांच के दौरान केंद्र प्रभारी रोमिन श्रोतिय केंद्र पर मौजूद नहीं मिले। इस दौरान उन्होंने किसानों से बात की और उनके बयान लिए। किसानों ने क्रय केन्द्र पर होने वाली परेशानियों के बारे में उपजिलाधिकारी को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध खनन कर रही जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्राली जब्त
टूंडला। मिट्टी का अवैध खनन करने की सूचना पर गांव गढ़ी घिरौली पहुंची एसडीएम ने एक जेसीबी सहित ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। ए
उपजिलाधिकारी डॉ. बुशरा बानो को सूचना मिली कि थाना पचोखरा के गांव गढ़ी घिरौली में कुछ लोग एक जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर रहे हैं। इस पर एसडीएम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गईं। खनन कर रहे लोग भाग खड़े हुए। इस दौरान उन्होंने एक जेसीबी और ट्रैक्ट्रर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कहीं भी अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed