फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   deputy cm will welcome of france president in agra

CM योगी नहीं, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा करेंगे फ्रांस के राष्ट्रपति की अगवानी

Sun, 11 Mar 2018 09:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 11 Mar 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
deputy cm will welcome of france president in agra
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल का दीदार करने आ रहे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की आगवानी सीएम योगी नहीं उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा करेंगे। इसकी आधिकारिक पुष्टि हो गई है। 
विज्ञापन


पहले ये चर्चा थी कि खुद सीएम योगी फ्रांस के राष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए खोरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे, लेकिन इसकी आधिकारी पुष्टि नहीं की गई थी। 
विज्ञापन


वह दिन में एक बजे खोरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगे। फिर फ्रांस के राष्ट्रपति का वेलकम करने खोरिया एयरपोर्ट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

deputy cm will welcome of france president in agra
डा. दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वह दोबारा सर्किट हाउस आ जाएंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति ताज का दीदार करके जब खोरिया हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे तो वहां डिप्टी सीएम मौजूद होंगे। 

बता दें कि रिपब्लिक ऑफ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों शुक्रवार से चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं। वह 11 मार्च को ताजमहल का दीदार करेंगे। 

कार्यक्रम के तहत रिपब्लिक ऑफ फ्रांस के राष्ट्रपति 11 मार्च को शाम चार बजे दिल्ली हवाई अड्डे से अपनी विशेष विमान से आगरा के लिए उड़ान भरेंगे। शाम 4:45 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। 

प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

deputy cm will welcome of france president in agra
ताज महल - फोटो : SELF
यहां से वह सीधे ताजमहल के लिए रवाना होंगे। शाम 5:10 बजे प्रवेश करेंगे। वह लगभग एक घंटे तक संगमरमरी स्मारक का दीदार करेंगे। शाम 6:10 बजे खेरिया हवाई अड्डे के लिए निकलेंगे और 6:40 बजे दिल्ली के लिए उनका विमान उड़ान भरेगा। 
शिल्पग्राम से ताजमहल पहुंचने के लिए पांच बैटरी बसों को अभी से तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। दरअसल, फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ उनका प्रतिनिधिमंडल और सुरक्षाकर्मी भी साथ होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed