{"_id":"5b10fee64f1c1b946e8b5b39","slug":"deputy-cm-of-up-said-live-telecast-technology-was-present-in-the-mahabharata-period","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का अजीबोगरीब बयान, सीता को बताया टेस्ट ट्यूब बेबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का अजीबोगरीब बयान, सीता को बताया टेस्ट ट्यूब बेबी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 02 Jun 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देव के बाद उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने भी अजीबोगरीब बयान देकर सभी को चौंका दिया है।
दरअसल, मथुरा में हिंदी पत्रकारिता दिवस के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि माता सीता का जन्म मिट्टी के बर्तन से हुआ था, यानि उस समय भी टेस्ट ट्यूब से बच्चे पैदा करने का कॉन्सेप्ट था।
उन्होंने कहा कि सीता भी टेस्ट ट्यूब बेबी हो सकती हैं। रामायण काल में माता सीता का जन्म एक मिट्टी के बर्तन (घड़े) से हुआ था। इससे यह साबित होता है कि उस समय में टेस्ट ट्यूब बेबी की तकनीक रही होगी।

People say Sita ji was born from an earthen pot, which means at the time of Ramayana, a concept similar to test tube baby must have existed: Dinesh Sharma, UP Deputy CM pic.twitter.com/kcCH7t75Ex
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP (@ANINewsUP) June 1, 2018
साथ ही उन्होंने कहा कि आज लाइव प्रसारण का दौर है। मुझे लगता है कि महाभारत के समय भी यह तकनीक मौजूद थी। महाभारत के युद्घ के वक्त संजय ने धृतराष्ट्र को महाभारत की लड़ाई का सीधा प्रसारण प्रस्तुत किया था।
कहा कि भारत में लाइव टेलीकास्ट की तकनीकी महाभारत काल से है बस उसका रूप अलग था। आज के डब्लूडब्लूडब्लू के जवाब में नारद का नारायण..नारायण..नारायण था।
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और वह स्वतंत्र है। बदलाव के इस दौर में पत्रकारों को अपनी सीमा स्वयं तय करनी होगी।