फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya targets the opposition leaders in firozabad public meeting

फिरोजाबाद में बोले उपमुख्यमंत्री: जिन्ना जैसी सोच रखने वाले को राष्ट्रभक्ति की भाषा में देंगे जवाब

Thu, 09 Dec 2021 09:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 09 Dec 2021 09:50 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को फिरोजाबाद जनपद में 600 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए सरकार के कामों को गिनाया और विपक्षी दलों पर जमकर बरसे। 
 

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya targets the opposition leaders in firozabad public meeting
मंच पर उपमुख्यमंत्री, सांसद और जिले के विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जो लोग जिन्ना जैसी सोच रखते हैं उन्हें हम राष्ट्रभक्ति की भाषा में जवाब देना जानते हैं और जनता ऐसे विभाजन करने वालों को 2022 में जवाब देगी। तुष्टीकरण की राजनीति अब खत्म हो चुकी है। जनता अब विकास की नीति चाहती है। 

विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को फिरोजाबाद में कई योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित किया। उपमुख्यमंत्री ने सरकार के कामों को गिनाते हुए विपक्षी दलों पर जमकर बरसे। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा भी किया। 
विज्ञापन

भाजपा सर्व समाज की पार्टी- मौर्य
सिरसागंज के गिरधारी इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी परिवार या समाज की पार्टी नहीं है, बल्कि यह सर्व समाज की पार्टी है। नारा देते हुए कहा कि 100 में 60 हमारा, 40 में बंटवारा और उसमें भी हमारा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने सभा में मौजूद लोगों से कहा कि आप हनुमान जी की तरह शक्तिशाली हो, 403 सीट भी जिता सकते हो। चुनाव के बाद कुछ नेताओं का ठिकाना विदेश में होगा। सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने धारा 370 को धराशायी किया। प्रदेश सरकार ने अंत्योदय कार्ड धारकों को राशन के साथ रसोई का अन्य सामान देने का वादा पूरा करने का काम किया है। 

अखिलेश यादव पर कसा तंज
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कि 2017 में अगर सपा की सरकार को चुना होता तो अराजकता होती। अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि देश के 125 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है, लेकिन सपा मुखिया इसे भाजपा की वैक्सीन बताते थे। उनके पिताजी ने लगवा ली तो चुप्पी साध गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed