फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya's satement on Ram Mandir Issue

हर हाल में बनेगा राम मंदिर, बाबर के नाम की एक भी ईंट नहीं रखने दी जाएगी: उपमुख्यंत्री

Thu, 29 Nov 2018 09:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज Updated Thu, 29 Nov 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya's satement on Ram Mandir Issue
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (फाइल फोटो)
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राम मंदिर मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनेगा और जरूर बनेगा। मंदिर निर्माण की सभी बाधाएं दूर की जाएंगी। जन भावनाओं का ध्यान रखा जाएगा। भगवान राम सभी के आराध्य हैं। राम मंदिर बनने से कोई नहीं रोक सकता। 
विज्ञापन


गुरुवार को कासगंज आए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनेगा और वहां बाबर के नाम की एक भी ईंट नहीं रखने दी जाएगी। दिल्ली में 9 दिसंबर को आयोजित होने वाली धर्म संसद के बारे में पूछे गए सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि धर्म संसद का आयोजन विश्व हिंदू परिषद द्वारा किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी इसकी आयोजक नहीं है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा राम मंदिर के लिए संकल्पबद्ध है। इसलिए धर्म संसद का समर्थन करती है। शिवसेना के राष्ट्रीय प्रमुख उद्धव ठाकरे के बयान ‘पहले मंदिर फिर समर्थन’ की बात पर उपमुख्यमंत्री ने शिवसेना को मर्यादा का पालन करने की नसीहत भी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'तोड़ मरोड़कर पेश किया गया मुख्यमंत्री का बयान'

उन्होंने कहा कि शिवसेना मित्र दल है। उसे मित्र धर्म निभाना चाहिए, लेकिन मित्रता की मर्यादा का भी ध्यान रखना चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा हनुमान जी को एससी वर्ग का बताने के सवाल पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं नाथ संप्रदाय से हैं और वे स्वयं गोरखपुरपीठ के पीठाधीश्वर हैं जो भगवान भोलेनाथ का स्थान है। 

उपनिषदों के अनुसार हनुमान जी भगवान शिव के रुद्र अवतारों में से एक हैं। इसलिए मुख्यमंत्री कभी ऐसा बयान नहीं दे सकते। उनकी बात को समझे बिना बयान को तोड़मरोड़ करके पेश किया गया है। 

जिले के विकास के संबंध में व खस्ताहाल सड़कों के सवाल पर उन्होंने कहा कि कासगंज में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में विकास का कार्य किया जा रहा है। आम जनता और गरीबों को इन विकास कार्यों का लाभ मिल रहा है। सरकार पूरे प्रदेश के विकास की योजना को लेकर आगे बढ़ रही है। सड़कों का निर्माण भी तेजी से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed