फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya inaugurated of development works worth six hundred crores in Firozabad

फिरोजाबाद: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 661 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात, विपक्षियों पर बरसे

Thu, 09 Dec 2021 04:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 09 Dec 2021 04:46 PM IST
सार

गुरुवार दोपहर फिरोजाबाद पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा से पहले 661 करोड़ की परियोजनाओं का बटन दबाकर लोकार्पण और शिलान्यास किया।  इस मौके पर उन्होंने विपक्षी नेताओं पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya inaugurated of development works worth six hundred crores in Firozabad
मंच पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व अन्य नेतागण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को फिरोजाबाद जनपद में 661 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) पर जमकर निशाना साधा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कि 2017 में अगर सपा की सरकार को चुना होता तो अराजकता होती। अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि देश के 125 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है, लेकिन सपा मुखिया इसे भाजपा की वैक्सीन बताते थे। उनके पिताजी ने लगवा ली तो चुप्पी साध गए। 

विज्ञापन

सिरसागंज के गिरधारी इंटर कॉलेज के मैदान में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सभा के संबोधन से पूर्व 453 करोड़ की लागत की 66 कार्यों का लोकार्पण एवं 208 करोड़ की 77 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। सभा को संबोधित करते हुए कहा कि फिरोजाबाद की जनता ने लोकसभा चुनाव में बड़े बड़े दिग्गजों को धूल चटाकर डॉ. चंद्रसेन जादौन को सांसद बनाने का काम किया था। 
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा किसी परिवार या समाज की पार्टी नहीं है, यह सर्व समाज की पार्टी है। नारा देते हुए कहा कि 100 में 60 हमारा, 40 में बंटवारा और उसमें भी हमारा। सभा में आए लोगों से कहा कि आप हनुमान जी की तरह शक्तिशाली हो, 403 सीट भी जीत सकते हो। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद कुछ नेताओं का ठिकाना विदेश में होगा। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास
नारखी में नगला भाऊ से बच्चू बाबा आश्रम तक सड़क निर्माण, शिकोहाबाद भोगांव मार्ग फोर लेन चौड़ीकरण, शिकोहाबाद प्रतापपुर लभौआ से तारामई तक  सड़क निर्माण, जैन मंदिर चंद्रवार से भैसावाट मालीपटटी तक सड़क निर्माण, अरांव पैगू मार्ग से नगला नरैनी तक सीसी मार्ग निर्माण, रेलवे फाटक कोरारा से रामनगर तक सड़क का नवीनीकरण के साथ 66 मार्गों से अधिक नये मार्गों का नवनिर्माण और नवीनीकरण के कार्य का लोकार्पण किया। 
 
इन योजनाओं का हुआ शिलान्यास 
आसफाबाद तिराहे बच्चू बाबा आश्रम तक बाईपास मार्ग की इंटरलॉकिंग,  फिरोजाबाद कोटला मार्ग का फोरलेन चौड़ीकरण, जलालपुर चंद्रवार से करकौली संपर्क मार्ग निर्माण, सिकहरा से बेहडवाली माता के मंदिर तक मार्ग का निर्माण, जनपद फिरोजाबाद के सिरसागंज से मैनपुरी मार्ग का चौड़ीकरण, सिरसागंज अरांव मार्ग का चौड़ीकरण शिकोहाबाद बटेश्वर बाह मार्ग का नवीनीकरण के साथ 77 अन्य जनपद के मार्गों का नवीनी करण और चौड़ीकरण के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed