फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya coming on two-day visit to Agra

विकास की आस: आगरा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, दो दिवसीय दौरे से ताजनगरी को हैं ये उम्मीदें

Thu, 05 May 2022 12:20 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 05 May 2022 12:20 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार से लेकर शुक्रवार तक दो दिन शहर में रहेंगे। विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। अधिकारियों के साथ बैठकें होंगी।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya coming on two-day visit to Agra
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दो दिन के दौरे पर आगरा पहुंच गए हैं। आगरा खेरिया एयरपोर्ट पर उनका विमान एक घंटे देरी से सुबह 11.50 बजे उतरा। जानकारी के अनुसार यहां से वह फतेहाबाद रोड पर पहले मेट्रो कार्यों का निरीक्षण करेंगे, फिर सर्किट हाउस में समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आगरा के प्रभारी मंत्री हैं। ताजनगरी की जिला विकास योजना को उनसे बजट की आस है। पिछले साल पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा जिले के प्रभारी थे। उन्होंने जिला विकास योजना के तहत 510 करोड़ रुपये के प्रस्ताव स्वीकृत किए थे। महज 58 करोड़ रुपये मिले। पुल, सड़क, रोजगार, स्वास्थ्य, प्राथमिक शिक्षा सहित 28 विभाग खाली हाथ रह गए। इस बार बजट मिल जाए तो विकास की बाट जोह रही योजनाओं को रफ्तार मिल जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने 2.0 सरकार में सभी मंत्रियों को 100 दिन की कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। एक-एक जिले की कमान सौंपी है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बृहस्पतिवार को आगरा आ रहे हैं। उन्हें आगरा का प्रभार मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल से थमा है विकास का पहिया 

दो साल से कोरोना के कारण विकास का पहिया थम गया है। जिसे रफ्तार देने की चुनौती है। रबर डैम को नीरी से स्वीकृति मिल गई है। मुख्यमंत्री पांच साल पहले शिलान्यास कर चुके हैं। ऐसे में रबर डैम की उम्मीद बंधी है। फंड दिलाने की चुनौती है। हैलीपैड, आईटी सिटी योजना अधूरी है। ऐसे में शहर को उपमुख्यमंत्री से विकास की आस है।

दो दिन शहर में रहेंगे उपमुख्यमंत्री

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार से लेकर शुक्रवार तक दो दिन शहर में रहेंगे। विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। अधिकारियों के साथ बैठकें होंगी। जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा होगी।

ये है कार्यक्रम

  • खेरिया एयरपोर्ट पर आगमन
  • मेट्रो प्रोजेक्ट कार्यों का निरीक्षण 
  • धमौटा में विद्यालय का निरीक्षण
  • कौलारा कलां में गोशाला निरीक्षण
  • मेवली खुर्द में जन चौपाल
  • लौटकर सर्किट हाउस आएंगे
  • जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक
  • जिला चिकित्सालय का निरीक्षण
  • विकास भवन में समीक्षा बैठक 
  • स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम निरीक्षण
  • पीएम आवास लाभार्थियों से संवाद
  • मोहनपुरा बस्ती में पीएम आवास निरीक्षण
  • सर्किट हाउस में बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed