फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy CM Dinesh Sharma said agra people should follow social distance in unlock

तो आगरा में फिर लागू हो जाएगा लॉकडाउन, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने लोगों को दी यह हिदायत

Thu, 04 Jun 2020 10:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 04 Jun 2020 10:15 AM IST
सार

उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा- सामाजिक दूरी खत्म हुई तो आगरा में फिर लागू देंगे लॉकडाउन 

विज्ञापन
Deputy CM Dinesh Sharma said agra people should follow social distance in unlock
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा। - फोटो : ANI

विस्तार

उपमुख्यमंत्री एवं आगरा के प्रभारी मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि अगर लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया तो आगरा में फिर से लॉकडाउन कर दिया जाएगा। छूट इसी शर्त पर दी गई है कि कोरोना का संक्रमण न फैलने दिया जाए। कोरोना के कारण एयरपोर्ट, मेट्रो और बैराज जैसे परियोजनाओं में ढाई महीने की देरी हुई है लेकिन सरकार का प्रयास है कि इन्हें जल्द से जल्द शुरू किया जाए।
विज्ञापन


बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जुलाई में कोरोना का संक्रमण बढ़ने की आशंका है। इसे देखते हुए तैयारियां कर ली गई हैं। अब प्रदेश में रोज 10 हजार जांच हो रही हैं। अस्पतालों में बिस्तर बढ़ाए गए हैं। 
विज्ञापन



आगरा में राहत की बात यह है कि मरीज तेजी से ठीक हो रहे हैं। 87.8 फीसदी संक्रमित ठीक होकर घर जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आए प्रवासियों के लिए उनके हुनर के अनुसार रोजगार मुहैया कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई में खोले जा सकते हैं स्कूल

उन्होंने बताया कि स्कूलों को खोले जाने के लिए गाइडलाइन बनाई जा रही है। संक्रमण से सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। अगर स्थिति सामान्य रहती है तो प्रयास किया जा रहा है कि स्कूलों को जुलाई में खोल दिया जाए।

एक साथ कई महीने की फीस न लें स्कूल

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इसके आदेश जारी हो चुके हैं कि स्कूल न तो फीस बढ़ाएंगे और न ही एक बार में एक से अधिक महीने की फीस लेंगे। अगर कोई स्कूल इसका पालन नहीं करता है तो डीएम से शिकायत की जाए।

सही पाए जाने पर पहली बार में एक लाख, दूसरी बार में पांच लाख का जुर्माना होगा। तीसरी बार में स्कूल की मान्यता समाप्त कर दी जाएगी। उन्होंने साफ किया कि सरकार ने फीस माफी का कोई आदेश जारी नहीं किया है।

स्मारकों को चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा

उपमुख्यमंत्री से पूछा गया कि ताजमहल को कब खोला जाएगा? इस पर उन्होंने कहा कि अफसर सभी स्थितियों को देख रहे हैं। हर चीज पर विचार किया जा रहा है। समय आने पर स्मारकों को चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा।

मोदी सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए की दूसरी सरकार के एक साल में ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। चाहें वह तीन तलाक से आजादी दिलाने का मामला हो या फिर कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का। सीएए को लागू किया और राम मंदिर निर्माण के लिए कार्य शुरू किया। कोरोना के संकट काल में 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज देकर उद्योगों को राहत दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed