फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy CM Brajesh Pathak target Samajwadi Party in Mainpuri

Mainpuri: सपा पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का निशाना, कहा- पूर्व की सरकार में होता था दूसरों की जमीन पर कब्जा

Sat, 26 Nov 2022 08:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 26 Nov 2022 08:01 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को भाजपा नगर कार्यालय के पास कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उनके निशाने पर समाजवादी पार्टी रही। 

विज्ञापन
Deputy CM Brajesh Pathak target Samajwadi Party in Mainpuri
भाजपा नेताओं ने त्रिशूल देकर किया उपमुख्यमंत्री का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के भोगांव में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा सरकार में कोई भी प्लॉट खाली नहीं बचा था। दूसरों की जमीनों को हड़पा जाता था। भाजपा सरकार ने लोगों को चिह्नित कर उन पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने का काम किया है। गुंडे या तो जेल में है या प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। सपा सरकार के समय महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस करती थी। अब घरों के काम से लेकर नौकरी करने के लिए महिलाएं जाती हैं।

विज्ञापन


शनिवार को भाजपा नगर कार्यालय के पास कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में भोगांव विधानसभा में तो जीत हासिल की थी। अबकी बार पांचों विधानसभाओं में भाजपा अपना परचम फहराते हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को भारी शिकस्त देगी। 

विज्ञापन

'अब आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे रही हमारी सेना'

उन्होंने कहा कि पहले हमारा पड़ोसी देश अपनी मनमानी आतंकी कार्रवाई करने से बाज नहीं आता था। जब से केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार आई है तब से हमारी बहादुर सेना उन्हें मुंहतोड़ जवाब दे रही है। आतंकवाद के प्रति जीरो टोलरेंस के तहत आज उनके घरों में घुसकर सैकड़ों आतंकियों को हमारी सेना ने मौत के घाट उतार कर साहस का परिचय दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रजेश पाठक ने कहा कि अब समय आ गया है जब मैनपुरी के इस चुनाव में इतिहास बदलना है। सैफई परिवार से मैनपुरी जिले को मुक्ति दिलाकर रघुराज शाक्य को जिताकर विकास को गति देनी है। उपमुख्यमंत्री ने मैनपुरी के सहकारी बैंक के मैदान में भी प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को भी संबोधित किया। 

उपचुनाव में कमल ही खिलेगा- जयवीर

वन्नदल क्षेत्र के गांव बालमपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि विकास की दुहाई देकर सैफई का पूरा परिवार वोट मांग रहा है। मैनपुरी की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। अबकी बार सैफई परिवार किसी लायक नहीं रहेगा। उपचुनाव में हर हाल में कमल खिलेगा। मतदाता भयमुक्त होकर वोट डाल सकेंगे। केंद्र और प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग को मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed