फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy CM Brajesh Pathak sought report from the Medical College for not getting treatment for the scorched sadhu in etah

Etah: झुलसे साधु को उपचार न मिलने पर उपमुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज से मांगी रिपोर्ट, कार्रवाई के निर्देश दिए

Wed, 29 Jun 2022 06:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 29 Jun 2022 06:44 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एटा के मेडिकल कॉलेज प्रशासन को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
Deputy CM Brajesh Pathak sought report from the Medical College for not getting treatment for the scorched sadhu in etah
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

एटा में आग से झुलसे साधु को उपचार नहीं मिलने और नाली में लेटने के मामले की गूंज सरकार तक पहुंच गई है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उपमुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर हैंडलर से ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा कि एटा में झुलसे साधु को इलाज न मिलने की खबर का संज्ञान लेते हुए मैंने मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य को निर्देश दिए हैं कि जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करें। साथ ही की गई कार्रवाई की रिपोर्ट बुधवार शाम तक उपलब्ध कराएं।

विज्ञापन


इस मामले में संबंधित चिकित्सकों से जवाब तलब किया गया है। चिकित्सकों को दो दिनों के अंदर अपना पक्ष मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को सौंपना होगा। उधर, चिकित्सक अब झुलसे साधु को मानसिक रूप से पीड़ित बता रहे हैं। उसके पहले दिन ही अस्पताल से भागने और पुलिस को सूचना दिए जाने की बात कह रहे हैं। 

विज्ञापन

नाली में लेटा हुआ मिला था साधु

आग से झुलसा साधु रामजी लाल निवासी गौशुलपुरा सोमवार को मेडिकल कॉलेज की नाली में लेटा हुआ मिला था। उसका आरोप था कि चिकित्सकों ने इलाज नहीं किया। वार्ड से भगा दिया। जलन बहुत ज्यादा हो रही थी, जिसके चलते नाली के पानी में लेट गया। प्राचार्य डॉ. नवनीत सिंह ने मंगलवार को सर्जिकल इकाई के एचओडी और सर्जन से जवाब तलब किया है। 30 जून तक रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साधु को बताया मानसिक रूप से कमजोर

चिकित्सकों ने प्राचार्य को मौखिक रूप से बताया कि मरीज मानसिक रूप से कमजोर है। कई बार भागने का प्रयास किया था। पहले दिन भाग भी गया था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया तो मिल गया। फिर से भर्ती करके उपचार शुरू किया गया। वहीं सोमवार की घटना के बाद उसे फिर वार्ड में भर्ती कर लिया गया। मंगलवार को उसका उपचार किया जा रहा था। 

प्राचार्य ने बताया कि झुलसे साधु के भागने के मामले में संबंधित इकाई में कार्यरत चिकित्सकों से लिखित में 30 जून तक जवाब मांगा है। हर पहलू पर जांच की जा रही है। यदि लापरवाही हुई है तो कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed