फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy CM Brajesh Pathak gave the success mantra to students in convocation ceremony of Sanskriti Vishwavidyalaya Mathura

Convocation Ceremony: संस्कृति विश्वविद्यालय में बोले उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक- विद्यार्थी अपनी क्षमताओं से करें सपनों को साकार

Sat, 14 May 2022 11:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 14 May 2022 11:14 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शनिवार को संस्कृति विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को पदक दिए। 

विज्ञापन
Deputy CM Brajesh Pathak gave the success mantra to students in convocation ceremony of Sanskriti Vishwavidyalaya Mathura
मेधावियों ने उपमुख्यमंत्री के साथ खिंचाया फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के संस्कृति विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि विद्यार्थी अपनी क्षमताओं का प्रयोग कर प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करें। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय ने पांच वर्षों में जिस तरह से प्रगति की है, आने वाले 10 वर्षों में ही यह शिक्षण संस्था 50 वर्षों का लक्ष्य प्राप्त कर लेगी। 

विज्ञापन

 
उपमुख्यमंत्री ने उपाधि हासिल करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि आप बहुत सौभाग्यशाली हैं जो आपने इस पावन भूमि में विद्याध्ययन कर डिग्री हासिल की। अब आपको प्रधानमंत्री मोदी के सपनों को साकार करने के लिए अपनी क्षमताओं को दिखाना है। असली भारत के निर्माण में आपका बड़ा योगदान होना चाहिए। प्रदेश में पहले की सरकारों में बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था और माफियाराज था लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगीजी ने अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति के चलते इसको क्षमतावान प्रदेश बना दिया।
विज्ञापन


प्रदेश की हायर एजूकेशन काउंसिल के चेयरमैन डॉ. गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि किसी राष्ट्र का निर्माण अचानक नहीं हो जाता। इसका निर्माण चरित्रवान, निष्ठावान लोग करते हैं और इनको चरित्रवान और निष्ठावान शिक्षा बनाती है। संस्कृति ग्रुप के चेयरमैन आरके गुप्ता ने विवि के चेयरमैन सचिन गुप्ता और सभी शिक्षक, कर्मचारियों की प्रशंसा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने उपाधियां और पदक जीतने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी।  इससे पूर्व समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि के अलावा प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, स्टेट हायर एजूकेशन काउंसिल के चेयरमैन डॉ. गिरीश चंद्र त्रिपाठी, संस्कृति ग्रुप के चेयरमैन आरके गुप्ता, संस्कृति विवि के चेयरमैन सचिन गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed