फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy Chief Minister Keshav Prasad says Strict action will be taken against mafia

फिरोजाबाद में बोले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद: माफिया के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, अफसरों को दिए सख्त निर्देश

Wed, 11 May 2022 08:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 11 May 2022 08:12 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आगरा मंडल के सभी जिलों में कानून व्यवस्था चुस्त एवं दुरुस्त रहे, गरीब जनता को न्याय मिले। माफिया चाहे (भू, नकल, शराब, खनन) कितने भी प्रकार के हों उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Deputy Chief Minister Keshav Prasad says Strict action will be taken against mafia
प्रेसवार्ता करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता को खुशहाली के मार्ग पर लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार काम कर रही है। माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अवैध काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जमीनों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री बुधवार को फिरोजाबाद पहुंचे। उन्होंने शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव ऊबटी में 39.94 लाख रुपये की लागत से बने मेजर ध्यानचंद स्टेडियम का फीता काटकर शुभारंभ किया। इससे पूर्व पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में लोगों की समस्याएं सुनीं। अफसरों को जन समस्याओं का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री यहीं रात्रि विश्राम करेंगे। गुरुवार को लखनऊ के लिए रवाना होंगे। 
विज्ञापन

'भाजपा के संकल्पपत्र के अनुरूप हो रहा काम'

उपमुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जनता एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं के सहयोग से दोबारा सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार भाजपा को लोक कल्याणकारी संकल्पपत्र के अनुरूप काम करने का निर्णय लिया है। इसी के तहत सभी मंडलों में मंत्री समूह को प्रभारी बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आगरा मंडल के सभी जिलों में कानून व्यवस्था चुस्त एवं दुरुस्त रहे, गरीब जनता को न्याय मिले। माफिया चाहे (भू, नकल, शराब, खनन) कितने भी प्रकार के हों उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनता की शिकायतों को अधिकारी गंभीरता से सुनें और उसका निस्तारण कराएं। जो अधिकारी लापरवाही बरतेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

ग्रामीणों ने की घटतौली की शिकायत  

जब डिप्टी सीएम केशवप्रसाद मौर्य डाहिनी के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण कर राशन डीलर की दुकान का निरीक्षण करने जा रहे थे, तभी गांव के नुक्कड़ पर मौजूद ग्रामीणों ने उनकी कार को रोक लिया और डिप्टी सीएम से राशन डीलर की शिकायत करते हुए कहा घटतौली करता है। किसी को पूरी राशन नहीं मिलता। 



डिप्टी सीएम ने डीएम सूर्यपाल गंगवार एवं डीएसओ स्वीटी कुमारी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ध्यान दें। घटतौली नहीं होनी चाहिए। सात दिन के अंदर रिपोर्ट भेजने के निर्देश डीएम को दिए। उप मुख्यमंत्री ने राशन डीलर शारदा देवी के पुत्र संजीव कुमार से अकेले में बात की। राशन की बोरियों में लीकेज की जानकारी होने पर उपमुख्यमंत्री ने सुधार के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed