{"_id":"5de8c37f8ebc3e54c20b95b7","slug":"deputy-chief-minister-keshav-prasad-maurya-statement-over-crimes-against-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई भी अपराधी हो, बख्शा नहीं जाएगा, नीरव मोदी पर कार्रवाई एक शुरुआतः केशव प्रसाद मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई भी अपराधी हो, बख्शा नहीं जाएगा, नीरव मोदी पर कार्रवाई एक शुरुआतः केशव प्रसाद मौर्य
Fri, 06 Dec 2019 12:16 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 06 Dec 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
वृंदावन पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार सुबह उन्नाव में एक दुष्कर्म पीड़िता से साथ दर्दनाक घटना घटित हुई। वहीं मैनपुरी की घटना पर एसआईटी जांच कर रही है।
वृंदावन में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों पर कहा कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि महिलाओं पर बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जागरुकता की भी आवश्यकता है।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य हो रहे हैं। अभी कुछ कार्य रह गए हैं उन्हें पूरा किया जाएगा। वहीं केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि केंद्र की सरकार जनता से किए वादे पूरे कर रही है। नीरव मोदी पर हुई कार्रवाई इसकी एक शुरुआत है। इस तरह के लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं देश में प्याज की बढ़ती दरों को लेकर उन्होंने कहा कि कुछ समस्याएं हैं, समय रहते उनका समाधान खोजा जा रहा है। मथुरा में सड़कों की पूर्व घोषणा को भी जल्द पूरी करने की बात कही। कहा कि सरकार की एक निर्धारित प्रक्रिया है।