{"_id":"59575c8a4f1c1bcb168b4fc9","slug":"deputy-chief-minister-dinesh-sharma-in-agra-said-gst-will-be-a-voon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा पहुंचे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, कहा वरदान साबित होगा जीएसटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा पहुंचे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, कहा वरदान साबित होगा जीएसटी
टीम डिजिटल आगरा
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:55 PM IST
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में शनिवार को उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि जीएसटी व्यापारियों के लिए वरदान साबित होगा। इससे लघु और अति लघु उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। वे आगरा में वाणिज्य कर विभाग के कार्यालय में जीएसटी दिवस पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने प्रभारी मंत्री के रूप में आगरा मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा की।
शनिवार को सुबह ही अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा आगरा के वाणिज्य कर कार्यालय पहुंचे। यहां जीएसटी को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से प्रदेश की जीडीपी बढ़ेगी।
उन्होंने अगले दो साल में यूपी की विकास दर दो फीसदी बढ़ने का दावा भी किया। डिप्टी सीएम ने कहा कि जीएसटी से लघु उद्योग और अति लघु उघोग को भी बढ़ावामिलेगा । हर जिले में जनसुविधा केंद्र खोले जा रहे हैं, जहां व्यापारियों की जीएसटी से संबंधित शिकायतें दूर की जाएंगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जीएसटी देशवासियों के लिए वरदान साबित होगा और इसमें बदलाव भी होते रहेंगे। व्यापारी इस बारे में अपने सुझाव सरकार को दें। सरकार इस पर अमल करेगी।

यूपी में इसलिए बढ़ गया क्राइम
डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में जीएसटी पर आयोजित गोष्ठी के बाद प्रेसवार्ता में डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भी जवाब दिए। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराधों पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था कायम है। थानों में हर शिकायत दर्ज की जा रही है, इसलिए क्राइम बढ़ा नजर आ रहा है। वहीं आगरा में एयरपोर्ट के सवाल पर वे गोलमोल जवाब दे गए और आगरा में सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से होंगी। इसके बाद उन्होंने आगरा के जयपुर हाउस जनक पार्क में पौधरोपण में भी भाग लिया। विकास भवन में उन्होंने आगरा मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा की।