फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy Chief Minister Brajesh Pathak apologized to Savita Samaj in agra

Agra News: उप मुख्यमंत्री ने सविता समाज से माफी मांगी, दूर किए गिले-शिकवे

Sat, 26 Nov 2022 10:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 26 Nov 2022 10:09 AM IST
सार

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सविता समाज के लिए कुछ अपशब्द निकल गए थे। मैं इसके लिए खेद व्यक्त करता हूं। भरोसा दिलाता हूं कि समाज के सुख दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहूंगा। 

विज्ञापन
Deputy Chief Minister Brajesh Pathak apologized to Savita Samaj in agra
उप मुख्यमंत्री ने मांगी माफी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को यहां पहुंचकर सविता समाज को लेकर की गई टिप्पणी पर क्षमा मांगी। साथ ही समाज के नेताओं से मिलकर गिले-शिकवे दूर किए। इससे पहले उन्होंने शहीद नगर में जननायक कर्पूरी ठाकुर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री निजी कार्यक्रमों में शिरकत करने शुक्रवार सुबह आगरा पहुंचे थे। वह खेरिया मोड़ से सीधे शहीद नगर में कर्पूरी ठाकुर की मूर्ति स्थल पर पहुंचे। यहां माल्यार्पण करने के बाद उखर्रा रोड पर भाजपा ब्रज क्षेत्र के संयोजक जितेंद्र कुमार सविता के आवास पर पहुंचे। यहां समाज के लोग एकत्रित थे। उप मुख्यमंत्री ने यहां क्षमा मांगी। कहा कि सविता समाज के लिए कुछ अपशब्द निकल गए थे। मैं इसके लिए खेद व्यक्त करता हूं। भरोसा दिलाता हूं कि समाज के सुख दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहूंगा। 
विज्ञापन


बता दें, कुछ दिन पूर्व उप मुख्यमंत्री की विवादित टिप्पणी से सविता समाज में भारी नाराजगी थी। उन्होंने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन भी किया था। सोशल मीडिया पर भी उन्हें ट्रोल किया जा रहा था। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने समाज के लोगों की समस्याएं भी सुनीं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद 

इस दौरान चंद्रभान समाधिया, मनीष सविता, राजू सविता, सतीश सविता, कैप्टन जगदीश प्रसाद, अरविंद मथुरिया, हरिओम सविता, मास्टर रामस्वरूप, विजय सिंह सविता, रिंकू सविता, राहुल आर्य, नरेंद्र आर्य, मुकेश सविता, भगवती प्रसाद, अमित सविता आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed