फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Department will open 178 Anganwadi centers in rented building

178 आंगनबाड़ी केंद्र किराए के भवन में खोलेगा विभाग

Wed, 06 Jul 2022 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Department will open 178 Anganwadi centers in rented building
कासगंज। आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री प्राइमरी स्कूल के रूप में विकसित करने की योजना में बाधा बने बंद चल रहे 178 केंद्रों को खोलने के लिए कवायद शुरू हो गई है। विभाग इन केंद्रों का संचालन किराए के भवन लेकर करेगा। शासन के निर्देश के बाद विभाग ने किराए के भवन तलाशने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में 2445 आंगनबाड़ी केंद्र स्वीकृत हैं। इनमें से 2267 आंगनबाड़ी केंद्र ही इस समय संचालित हो रहे हैं। इन आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री प्राइमरी स्कूल के रूप में विकसित करने की शासन की योजना प्रस्तावित है। इन केंद्रों पर 3 से 6 साल तक के बच्चों को कांवेंट स्कूलों की तर्ज पर पढ़ाई कराई जाएगी। इस योजना को लेकर तैयारियां चल रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर बच्चों को पढ़ाई कराने के लिए तैयार किया जा रहा है, लेकिन इस कार्य में सबसे बड़ी बाधा बंद चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र हैं।
विज्ञापन

इन केंद्रों के बंद होने से इन क्षेत्रों के बच्चों को ्प्री प्राइमरी कक्षा से जोड़ने में दिक्कतें आएगी। इन केंद्रों के लिए जिला में न तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ही मौजूद हैं और न ही भवन ही विभाग के पास हैं। इस स्थिति को देखते हुए शासन से इन केंद्रों को खोलने के लिए किराए के भवन लेने के निर्देश दिए है ताकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की तैनाती कर इन केंद्रों को खोला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को नहीं मिल पाता पोषाहार योजना का लाभ
कासगंज। शासन से आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषाहार योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के तहत 6 साल तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं को पोषाहार वितरित किया जाता है, लेकिन 178 केंद्रों के बंद रहने से बच्चों व गर्भवती धात्री महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed