डेनमार्क की पीएम करेंगी ताज का दीदार: आज दो घंटे पर्यटकों को नहीं मिलेगा प्रवेश, आगरा किले में भी प्रतिबंध
डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट फ्रैड्रिक्सन शनिवार रात 8.30 बजे दिल्ली से एयर इंडिया के विशेष विमान एटीआर-72 से आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचीं। रविवार सुबह वह सबसे पहले ताज का दीदार करेंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट फ्रेड्रिक्सन शनिवार रात विशेष विमान से आगरा आ गई हैं। रात में ताज पूर्वी गेट स्थित होटल अमर विलास के सुईट में रात्रि विश्राम के बाद वह रविवार सुबह ताज और किले का दीदार करेंगी। सुबह उनके दौरे के कारण ताजमहल और आगरा किला पर्यटकों के लिए दो घंटे तक बंद रहेगा।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के मुताबिक रविवार सुबह 8.30 बजे से 10.30 बजे तक ताजमहल पर्यटकों के लिए बंद रहेगा, जबकि आगरा किला को सुबह 9.50 बजे से 11.50 बजे तक बंद रखा जाएगा। इस दौरान पर्यटकों को किले में प्रवेश नहीं मिलेगा।
ताज में नहर की सफाई, पौधों की छंटाई, रंगाई
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जनवरी 2020 में हुए दौरे के बाद अब कोई वीवीआईपी मेहमान ताज के दीदार के लिए आए हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट फ्रेडिक्सन के ताज दौरे को देखते हुए रॉयल गेट से मुख्य गुंबद के बीच नहर की सफाई का काम कराया।
एएसआई कर्मचारियों ने नहर और डायना सीट के पास सेंट्रल टैंक के पानी को बदला और सफाई के साथ रंगाई की। नहर के किनारे बने लाल पत्थर के पाथवे के दोनों ओर लगे पौधों की छंटाई की गई, वहीं पेड़ों के निचले हिस्से सफेद रंग से रंगे गए। रॉयल गेट के पत्थरों और दरवाजों की धुलाई की गई, वहीं मुख्य गुंबद पर संगमरमर पर लगे दाग हटवाए गए।
16 हजार सैलानियों ने निहारा ताज
शनिवार को ताजमहल का दीदार करने के लिए 16315 पर्यटक पहुंचे। बीते शनिवार के मुकाबले पर्यटकों की संख्या कम रही। द्वितीय शनिवार-रविवार का अवकाश होने के बाद भी पर्यटकों की संख्या दो अक्तूबर की 30 हजार की संख्या से लगभग आधी रही। रविवार को ताज पर वीआईपी मेहमान के कारण दोपहर बाद ही पर्यटकों की मौजूदगी रहेगी। ब्यूरो
स्मारक सैलानी
ताजमहल 16315
आगरा किला 3204
सिकंदरा 488
फतेहपुर सीकरी 352
एत्माद्दौला 207
महताब बाग 165
रामबाग 87
मरियम टूम 30