{"_id":"6171a2fe853b851f682b8775","slug":"dengue-viral-in-eka-house-to-house-cots-agra-news-agr5122289116","type":"story","status":"publish","title_hn":"एका में डेंगू-वायरल से घर-घर बिछी चारपाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एका में डेंगू-वायरल से घर-घर बिछी चारपाइयां
विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मरीजों का उपचार कराते परिजन
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जिले के देहात क्षेत्र में डेंगू और वायरल से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग जिले में डेंगू की स्थिति को काबू आने की रिपोर्ट शासन को भेज रहा है। खास बात है कि सरकारी अस्पतालों के चिकित्सक मरीजों में डेंगू के लक्षण तो मान रहे हैं लेकिन पुष्टि नहीं कर रहे हैं। एका में भी डेंगू-वायरल से घर-घर चारपाइयां बिछी हैं। अधिकांश मरीज निजी अस्पतालों और चिकित्सकों पर इलाज करा रहे हैं। इन दिनों कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी में प्रतिदिन 250 मरीज आ रहे हैं।
कस्बा एका के मोहल्ला खेड़ा, मैन बाजार, कठेरिया मोहल्ला सहित अन्य इलाकों में डेंगू और वायरल से पीड़ित मरीज हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एका पर भी सुबह से शाम तक ओपीडी में भीड़ लग रही है। एका में मोहल्ला क्लीनिकों पर भी भीड़ है। चिकित्सकों के क्लीनिकों पर जगह कम पड़ने पर मरीजों को भर्ती के लिए किराए के भवन लिए जा रहे हैं।
इसके अलावा कस्बे के बड़ी संख्या में लोग एटा, फिरोजाबाद और आगरा में इलाज करा रहे हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. मनोज कटारा ने बताया कि सीएचसी पर ओपीडी में 250 मरीज प्रतिदिन आ रहे हैं। मरीजों में डेंगू के लक्षण तो नजर आ रहे हैं लेकिन मगर पुष्टि नहीं हो रही है। डेंगू के रोकथाम के लिए फॉगिंग तथा दवा का छिड़कवा कराया जा रहा है।
विज्ञापन
इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम
कस्बा एका के समीपवर्ती गांव जेड़ा निवासी सर्वेश कुमार (20) कुंवर पाल की बुधवार देर शाम जयपुर ले जाते समय मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सर्वेश को करीब 20 दिन पूर्व बुखार आया था। निजी चिकित्सक से दवा लेने पर फायदा नहीं होने पर एटा और फिर आगरा ले गए। बुधवार को आगरा से जयपुर ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
ये लोग हैं बीमार
- एका क्षेत्र अलीशान उम्र 10 वर्ष का इलाज फिरोजाबाद में चल रहा है। अल फिजा, नरगिस, दानिश, शुगड सिंह, गोलू, कविता, सुमन आदि लोग बीमार हैं।