{"_id":"616e550cb83b3b1440065bea","slug":"dengue-symptoms-like-corona-virus-infection-sn-medical-college-doctor-advice","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सावधान: डेंगू के मरीजों में कोरोनो संक्रमण जैसे लक्षण, फेफड़ों में मिल रहा निमोनिया, सेहत का रखें ख्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान: डेंगू के मरीजों में कोरोनो संक्रमण जैसे लक्षण, फेफड़ों में मिल रहा निमोनिया, सेहत का रखें ख्याल
Tue, 19 Oct 2021 10:48 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा।
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा।
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 19 Oct 2021 10:48 AM IST
सार
एसएन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों का कहना है कि डेंगू के मरीजों में रक्तचाप भी कम मिल रहा है। वहीं सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। लिवर में सूजन, रक्तस्राव व तेजी से प्लेटलेट्स कम होने पर जान का खतरा बन जाता है।
विज्ञापन
एसएन के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेंगू के मरीजों में भी कोरोना वायरस जैसे ही लक्षण मिल रहे हैं। बुखार के साथ सीने में जकड़न, सांस लेने में परेशानी और फेफडा़ें में निमोनिया भी मिल रहा है। इसकी वजह डेंगू का डेन-2 स्ट्रेन भी एक वजह है। एसएन मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नीरज यादव ने बताया कि डेंगू के मरीजों में 60-70 फीसदी लक्षण कोरोना वायरस के समान लक्षण मिल रहे हैं। डेन-2 स्ट्रेन के चलते हृदय, मरीज के फेफड़े भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
पांच से आठ फीसदी बच्चों में निमोनिया भी मिल रहा है। इससे सांस लेने में परेशानी और सीने में जकड़न की भी दिक्कत हो रही है। तेज बुखार चढ़ रहा है। उल्टियां हो रही हैं। रक्तचाप भी कम हो रहा है। डेंगू या फिर वायरल बुखार से मरने वाले मरीजों में बड़ी वजह डेंगू हैमरेज शॉक सिंड्रोम भी है। इसमें तेज बुखार से मरीज सदमे में चला जाता है। जिससे उसकी मौत हो जाती है।
विज्ञापन
डेंगू के मरीजों में कोरोना जैसे 70 फीसदी लक्षण
आईएमए अध्यक्ष और वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. राजीव उपाध्याय ने बताया कि वायरल बुखार और डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इलाज में पाया गया कि डेंगू के मरीजों में 70 फीसदी लक्षण कोरोना वायरस जैसे ही हैं। डेंगू के गंभीर मरीजों में भी काले मल की शिकायत, रक्तचाप कम होने, बुखार, सांस लेने में परेशानी, फेफड़ों में निमोनिया जैसी परेशानी मिल रही है। कोरोना के गंभीर मरीजों में प्लेटलेट्स कम होती थी, डेंगू में यह तेजी से कम होती हैं।
विज्ञापन
कोरोना के लक्षण
- बुखार, जुकाम, खांसी, गले में खराश।
- उल्टियां होना, दस्त व काला मल।
- सीने में जकड़न, सांस लेने में परेशानी
- रक्तचाप कम होना, सांस का फूलना।
- फेफड़ों में संक्रमण और निमोनिया।
- सिर में और आंखों में दर्द रहना।
- ऑक्सीजन का स्तर कम होना।
डेंगू के लक्षण
- तेज बुखार और पेट में दर्द।
- उल्टी होना, दस्त व काला मल।
- फेफड़ों में निमोनिया, पानी भरना।
- सिर में दर्द, आंखों में दर्द होना।
- लिवर में सूजन, रक्तचाप कम होना।
- खून का स्राव, मांसपेशियों-हड्डियों में दर्द
- तेजी से प्लेटलेट्स का कम हो जाना।
(जैसा के एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉ. नीरज यादव ने बताया)
यह खान-पान रखें
- पपीता, कीवी, अनार, केला, सेब खाएं।
- सेब का जूस, नारियल का पानी पीएं।
- खिचड़ी और दलिया का सेवन करें।
- भोजन में दाल, सलाद, चपाती खाएं।
- थोड़े-थोड़े समय पर पानी पीते रहें।
वृंदावन: शरद पूर्णिमा पर विशेष पोशाक धारण करेंगे श्रीबांकेबिहारी, जानिए शृंगार में क्या होगा खास
- बुखार, जुकाम, खांसी, गले में खराश।
- उल्टियां होना, दस्त व काला मल।
- सीने में जकड़न, सांस लेने में परेशानी
- रक्तचाप कम होना, सांस का फूलना।
- फेफड़ों में संक्रमण और निमोनिया।
- सिर में और आंखों में दर्द रहना।
- ऑक्सीजन का स्तर कम होना।
डेंगू के लक्षण
- तेज बुखार और पेट में दर्द।
- उल्टी होना, दस्त व काला मल।
- फेफड़ों में निमोनिया, पानी भरना।
- सिर में दर्द, आंखों में दर्द होना।
- लिवर में सूजन, रक्तचाप कम होना।
- खून का स्राव, मांसपेशियों-हड्डियों में दर्द
- तेजी से प्लेटलेट्स का कम हो जाना।
(जैसा के एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉ. नीरज यादव ने बताया)
यह खान-पान रखें
- पपीता, कीवी, अनार, केला, सेब खाएं।
- सेब का जूस, नारियल का पानी पीएं।
- खिचड़ी और दलिया का सेवन करें।
- भोजन में दाल, सलाद, चपाती खाएं।
- थोड़े-थोड़े समय पर पानी पीते रहें।
वृंदावन: शरद पूर्णिमा पर विशेष पोशाक धारण करेंगे श्रीबांकेबिहारी, जानिए शृंगार में क्या होगा खास