{"_id":"613bbd638ebc3e847778f831","slug":"dengue-patients-found-in-dayalbagh-nirbhay-nagar-and-shastripuram-agra-city-news-agr5071266183","type":"story","status":"publish","title_hn":"दयालबाग, निर्भय नगर और शास्त्रीपुरम में मिले डेंगू के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दयालबाग, निर्भय नगर और शास्त्रीपुरम में मिले डेंगू के मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। ताजनगरी में डेंगू के तीन और मरीज मिले हैं। इनमें से दो का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। एक बच्चा जिला अस्पताल में भर्ती है। अब आगरा में डेंगू के कुल 19 मरीज हो गए हैं। इनकी हालत ठीक है।
जिला मलेरिया अधिकारी आरके दीक्षित ने बताया कि दयालबाग निवासी 20 साल का युवक और शास्त्रीपुरम निवासी 51 साल की महिला में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनकी जानकारी निजी अस्पताल से आई थी। एलाइजा जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। निर्भय नगर सिकंदरा निवासी 11 साल की बच्ची में भी डेंगू मिला है। इसकी जांच निजी लैब में डेंगू मिला है। इसकी जानकारी पर स्वास्थ्य विभाग ने नमूना लेकर एलाइजा जांच कराई, रिपोर्ट में डेंगू मिला है। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगरा में डेंगू के कुल मरीज 19 हो गए हैं। यह मरीज इसी सप्ताह मिले हैं।
जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया मरीजों के घरों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया है। परिजनों से बुखार-खांसी के बारे में भी जानकारी की। आसपास के घरों में छिड़काव के वक्त छत पर रखी टंकी और कूलर की टंकी में लारवा मिला। ऐसे आठ गृहस्वामियों को नोटिस देकर साफ-सफाई की हिदायत दी है।