फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dengue outbreak increasing confirmed in one more patient in Agra

Dengue: आगरा में बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, एक और मरीज में पुष्टि, एसएन में बनाया गया 30 बेड का वार्ड

Sat, 10 Sep 2022 01:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 10 Sep 2022 01:45 PM IST
सार

आगरा में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को एक युवक में डेंगू की पुष्ट हुई। जिला अस्पताल में चार मरीज भर्ती है। वहीं एसएन मेडिकल कॉलेज में 30 बेड का डेंगू वार्ड बनाया गया। 

विज्ञापन
Dengue outbreak increasing confirmed in one more patient in Agra
डेंगू वार्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले में डेंगू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को एक और मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई। मरीज जिला अस्पताल में भर्ती है। उसका इलाज चल रहा है। ताजगंज के रहने वाले 32 वर्षीय युवक को कई दिनों से बुखार आ रहा था। पहले उसने निजी अस्पताल में दिखाया। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। शुक्रवार सुबह उसे डेंगू वार्ड में भर्ती कर जांच कराई गई। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। 

विज्ञापन


जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. एके अग्रवाल ने बताया कि डेंगू वार्ड में इस समय चार मरीज भर्ती हैं। बृहस्पतिवार को भर्ती हुए एक ही परिवार के तीन बच्चों में से एक पांच वर्ष की बालिका को शुक्रवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। उसकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। अब ताजगंज के 48 वर्ष के पुरुष के अलावा, नगला पदी के एक ही परिवार के आठ वर्ष का बालक व छह वर्ष की बालिका के साथ ताजगंज का 32 वर्ष का युवक भर्ती है।   

विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय को सूचना नहीं

जिला अस्पताल में जिन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो रही है, उनकी सूचना सीएमओ कार्यालय में नहीं मिल पा रही है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि जिन मरीजों में बृहस्पतिवार को डेंगू की पुष्टि हुई थी, उनकी रिपोर्ट शुक्रवार को जिला अस्पताल प्रतिनिधि भेजकर मंगाई गई। इसके बाद संबंधित क्षेत्रों में सर्वे किया गया। प्रमुख अधीक्षक डॉ. एके अग्रवाल का कहना है कि ड्यूटी प्रभारियों को तत्काल सीएमओ कार्यालय में सूचना देने के निर्देश दे दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएन के डेंगू वार्ड में 30 बेड की व्यवस्था

एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में 30 बेड का डेंगू वार्ड बनाया गया है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि पांच बेड पर मच्छरदानी लगा दी गई है। इस समय डेंगू का कोई मरीज भर्ती नहीं है। वार्ड में अभी अन्य मरीजों को भी भर्ती किया जा रहा है। डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ती है तो व्यवस्थाएं बढ़ा दी जाएंगी। स्टाफ ड्यूटी लगा दी है। मरीजों के उपचार के लिए दवाएं भी उपलब्ध हैं। बाल रोग विभाग में भी 10 बेड की व्यवस्था है। 

दिवाली तक सावधान रहने की जरूरत 

एसएन के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. मृदुल चतुर्वेदी का कहना है कि डेंगू से बचने के लिए लोगों को दिवाली तक सावधान रहने की जरूरत है। इस बात का ध्यान रखें कि मच्छर काटने न पाए। पूरी बाजू की शर्ट पहनें, सोते समय मच्छरदानी लगाएं। घर में और आसपास मच्छरों को पनपने न दें। बुखार आने पर चिकित्सक से परामर्श लें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed