{"_id":"617301f8e2cfc00c9a0488b9","slug":"dengue-mainpuri-news-dengue-death-mainpuri-news-agr51239303","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी के औंछा क्षेत्र में बढ़ रहा बुखार का प्रकोप, युवक सहित चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी के औंछा क्षेत्र में बढ़ रहा बुखार का प्रकोप, युवक सहित चार की मौत
विज्ञापन
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बेड की कमी के बाद टेबल पर भर्ती मरीज
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औंछा। क्षेत्र में बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में एक युवक सहित चार मरीजों की1मौत हो गई। वहीं क्षेत्र में आधा सैकड़ा से अधिक लोग अलग-अलग स्थानों पर उपचार ले रहे है।
क्षेत्र के गांव नगला पाल निवासी किशनपाल के 20 वर्षीय पुत्र विमलेश को करीब एक सप्ताह पहले बुखार आया था स्वजनों ने इलाज के लिए उसें आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। विमलेश अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। कस्बा औंछा निवासी विजय शाक्य के 35 वर्षीय पुत्र रिंकू शाक्य को करीब चार दिन पूर्व बुखार आया था स्वजन उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले गए। जहां से गंभीर हालत होने पर आगरा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। बृहस्पतिवार की रात उसकी मौत हो गई।
कस्बा औंछा निवासी 60 वर्षीय गोपाल जाटव को दो दिन पूर्व बुखार आया था उन्होंने औंछा के एक प्राइवेट चिकित्सक से इलाज कराया। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे उनकी मौत हो गई। नगला हार निवासी 48 वर्षीय रीता प्रजापति को एक दिन पहले बुखार आया हालत बिगडने पर परिजन उसे आगरा ले गए। आगरा में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।