फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dengue in Agra News: 11 new dengue patients in sn medical college Agra

आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती 11 मरीजों को डेंगू, अब 16 मरीजों का चल रहा है इलाज

Sun, 19 Sep 2021 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 Sep 2021 12:07 AM IST
सार

आगरा में डेंगू और बुखार का प्रकोप थम नहीं रहा। रोज नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो रही है। शनिवार को दो बच्चों समेत 11 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। एसएन मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड में अब 16 डेंगू मरीजों का उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
Dengue in Agra News: 11 new dengue patients in sn medical college Agra
एसएन के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती दो बच्चों समेत 11 और मरीजों में डेंगू मिला है। इनमें से आगरा के छह और फिरोजाबाद के पांच मरीज हैं। एसएन के डेंगू वार्ड में अभी 16 मरीजों का इलाज चल रहा है। आगरा में मिले डेंगू के पांच मरीजों में चार शहर के और एक मरीज देहात का है। इनमें धनौली, राजपुर चुंगी और एक मरीज लोहामंडी का रहने वाला है। एक मरीज सैंया के टीचर्स कॉलोनी का निवासी है।

विज्ञापन

 
प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि शनिवार को 11 मरीजों की रिपोर्ट मिली है। इनमें नौ वयस्क और दो बच्चे हैं। इनकी हालत ठीक है। दो मरीजों को प्लेटलेट्स का मिनी पैक लगाया गया है। अभी मेडिसिन विभाग के डेंगू वार्ड में 11 और बाल रोग विभाग के डेंगू वार्ड में पांच मरीज भर्ती हैं। 
विज्ञापन


डेंगू का कहर: आगरा में एक परिवार के दो बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, एसएन में 11 नए मरीज भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन


14 अगस्त से 18 सितंबर तक एसएन के डेंगू वार्ड में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी समेत आसपास के जिलों के 118 मरीज भर्ती हुए, जिनमें से 99 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि मरीजों के घर पर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया है। रैपिड रिस्पांस टीम भेजकर इनके परिजनों की स्क्रीनिंग कर जांच के लिए नमूने भी लिए हैं। अब आगरा में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 57 हो गई है। 

टेढ़ी बगिया में डेंगू के दो संदिग्ध मिले
टेढ़ी बगिया के महादेवी नगर में शनिवार को भी स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों की जांच की। एसीएमओ डॉ. पीके शर्मा ने बताया कि शिविर में 47 लोगों की जांच की, जिसमें से 20 को बुखार मिला। इनमें से 18 मरीजों की मलेरिया और 12 में डेंगू की आशंका पर एंटीजन जांच की, जिसमें से डेंगू के दो  संदिग्ध मरीज मिले हैं। जिला मलेरिया अधिकारी आरके दीक्षित ने बताया कि महादेवी नगर में दूसरे दिन भी एंटीलार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराई है।

टेढ़ी बगिया के बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव, बुआ में मिला डेंगू
टेढ़ी बगिया के महादेवी नगर में विपिन कुमार के दो बच्चों की बुखार से मौत हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां से परिजन, बच्चों और 36 के नमूने लेकर जांच कराई थी। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक बच्चों के दो अन्य भाई-बहन समेत सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मृतक बच्चों की बुआ में डेंगू मिला है। इनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। हालत ठीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed