फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Dengue Viral Fever News: Dengue Found In Five Children Total 24 Patients In Sn Medical College

Agra: आगरा में तीन बच्चों समेत पांच में मिला डेंगू, 10 दिन पड़े भारी, 167 नमूनों की जांच में 24 में मिले लक्षण

Sun, 12 Sep 2021 12:14 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 12 Sep 2021 12:14 PM IST
सार

डेंगू के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं, इस महीने के शुरूआती दिन लोगों पर भारी पड़े हैं। इन 10 दिनों में 167 नमूनों की जांच कराने पर 24 में डेंगू मिला है, जबकि बीते आठ महीने में 53 हजार से अधिक नमूनों की जांच में डेंगू का एक भी मरीज नहीं मिला। 

विज्ञापन
Agra Dengue Viral Fever News: Dengue Found In Five Children Total 24 Patients In Sn Medical College
Agra: डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले में डेंगू के पांच और नए मरीज मिले हैं। इनमें तीन बच्चे और दो व्यस्क हैं। निजी लैब की रिपोर्ट में डेंगू मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की एलाइजा जांच में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। निजी अस्पतालों में इनका इलाज चल रहा है। अब आगरा में डेंगू के कुल मरीज 24 हो गए हैं।
विज्ञापन

एंटीलार्वा का छिड़काव कराया
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव आरके दीक्षित ने बताया कि निर्भय नगर की 11 साल की बच्ची, शात्रीपुरम निवासी पांच साल की बच्ची और बोदला निवासी सात साल की बच्ची में डेंगू मिला है। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि इनको तेज बुखार के साथ उल्टी हुई थी, पेट में दर्द भी बताया था। निजी अस्पताल में इलाज में चिकित्सक ने इनके लिवर पर सूजन भी बताई। दो मरीज व्यस्क हैं, जिसमें से 19 साल की युवती है, जो होली पब्लिक स्कूल के पास की रहने वाली है। ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी 50 साल अधेड़ में भी डेंगू मिला है। मूल रूप से यह बहराइच के रहने वाले हैं। इनके परिजनों की स्क्रीनिंग की है और एंटीलार्वा का छिड़काव भी कराया है। इन मरीजों के आसपास के पांच घरों में डेंगू का लार्वा मिला है, नोटिस देकर इनको सफाई के लिए निर्देशित किया है। 
विज्ञापन

दो मरीजों में मलेरिया की हुई थी पुष्टि, इस महीने की दो तारीख को मिला पहला मरीज 
डेंगू के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं, इस महीने के शुरूआती दिन लोगों पर भारी पड़े हैं। इन 10 दिनों में 167 नमूनों की जांच कराने पर 24 में डेंगू मिला है, जबकि बीते आठ महीने में 53 हजार से अधिक नमूनों की जांच में डेंगू का एक भी मरीज नहीं मिला। 
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि जनवरी से 31 अगस्त तक शहर और देहात के बुखार से पीड़ित 53734 लोगों के नमूने लेकर मलेरिया और डेंगू की जांच कराई। इनमें से किसी मरीज में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई। बीते महीने अगस्त में दो लोगों में मलेरिया जरूर मिला। इलाज के बाद यह ठीक भी हो गए हैं।
दो सितंबर को ताजनगरी में डेंगू का पहला मरीज मिला
दो सितंबर को ताजनगरी में डेंगू का पहला मरीज मिला, यह बाह निवासी था। इसके बाद आठ दिन में डेंगू के 23 और मरीज मिले हैं। इस तरह से 10 दिन में डेंगू के 24 मरीज हो गए हैं। मलेरिया विभाग की टीम ने जब इनके घरों पर एंटीलार्वा का छिड़काव करते हुए केस हिस्ट्री में जानकारी मिली कि शुरूआती पांच मरीज फिरोजाबाद और मथुरा से रिश्तेदारी से लौटे थे।
डेंगू का प्रकोप: आंखों में आंसू...गोद में बुखार से तपते 'लाल', दिल झकझोर देगा फिरोजाबाद का हाल
डेंगू बुखार का कहर: फिरोजाबाद और कासगंज में 24 घंटे में 20 लोगों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed