फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dengue fever knocked wear full sleeve clothes empty the cooler tank

Health News: जानलेवा डेंगू ने दी दस्तक, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें, जानें क्या है गाइडलाइन

Sun, 11 Sep 2022 01:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 11 Sep 2022 01:06 PM IST
सार

डेंगू के टाइगर मच्छर का खतरा बढ़ गया है। अब तक पांच मरीजों में डेंगू मिल चुका है। जिसके बाद जिला मलेरिया अधिकारी ने लोगों के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है।  
 

विज्ञापन
Dengue fever knocked wear full sleeve clothes empty the cooler tank
डेंगू - फोटो : amar ujala

विस्तार

ताजनगरी आगरा में जानलेवा डेंगू ने दस्तक दे दी है। पांच से अधिक मरीज मिल चुके हैं। ऐसे में बचने के लिए लोग पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें और कूलर की टंकी को खाली कर दें। जिला मलेरिया अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि मादा एडीज एजिप्टाई मच्छर के काटने से डेंगू होता है। इसमें पूरे शरीर में दर्द होता है, जिसके चलते इसे हड्डी तोड़ बुखार भी कहते हैं। ये मच्छर साफ पानी में पनपता है और 25 मिलीलीटर पानी में भी लार्वा पैदा कर देता है। ऐसे में कूलर की टंकी को जरूर साफ कर दें। बच्चों समेत सभी लोग पूरी आस्तीन के कपड़े और पैर ढककर रखें। बुखार आने पर डेंगू के लक्षण प्रतीत होने पर जांच जरूर करवा लें। 

विज्ञापन


ये हैं लक्षण: 

- मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होना।
- सिर और आंखों के पर्दे के पीछे दर्द होना।
- जी मिचलाना, उल्टी होना। 
ये हैं गंभीर लक्षण:
- पेट में तेज दर्द होना,तेज सांस चलना। 
- लगातार उल्टी होना, खून आना। 
- मसूडे़ं, नाक, मलद्वार से रक्त आना।

ये करें: 

- घर साफ रखें, सीलन वाले कमरों में सोने से बचें। 
- बाथरूम-किचन समेत कहीं भी पानी खुला न हो।
- कूलर की टंकी का पानी खाली कर दें, या पांच दिन बाद बदल दें। 
- आसपास जलभराव न होने दें, हो तो केरोसिन की कुछ बूंद छिड़क दें।
- पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें, शरीर को ढककर रखें।
- रात में सोते वक्त मच्छरदानी का उपयोग करें।

ब्लॉक से लेकर जिले स्तर पर की गई है तैयारी

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक डेंगू व मलेरिया न फैले इसकी पूरी तैयारी की गई है। वहीं, मरीजों के आने पर उनको भर्ती किए जाने के भी इंतजाम किए गए हैं। जिला अस्पताल में 10 बेड सुरक्षित कर दिया गया है। प्रत्येक ब्लॉक के सीएचसी पर दो-दो बेड की व्यवस्था की गई है। जरूरत पर संख्या बढ़ाई जा सकती है। प्रत्येक ब्लाक पर रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) को भी सक्रिय कर दिया गया है। कोई सूचना मिलने पर तत्काल इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित कराएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed