फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dengue can spread in the rain, save it: DM

बरसात में फैल सकता है डेंगू करें बचाव: डीएम

Sat, 04 Sep 2021 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Dengue can spread in the rain, save it: DM
मैनपुरी। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने शनिवार की शाम पत्रकारों के साथ वार्ता की। उन्होंने लोगों से मच्छरों से बचाव की अपील की। उन्होंने कहा कि बरसात में डेंगू फैल सकता है, इसलिए बचाव करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने मीडिया से वार्ता के दौरान कहा कि बरसात के मौसम में मच्छरों से डेंगू फैलने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में बचाव बहुत जरूरी है। डीएम ने जिले के लोगों से अपील की कि घरों के आसपास गंदगी न फैलाएं। बुखार के रोगी को तुरंत उपचार दिलाएं। कूलर में गंदे पानी का प्रयोग न करें। अप्रशिक्षित डॉक्टरों से उपचार न लें। टूटे बर्तन और टायरों में पानी जमा न होने दें। खुले में सोने से बचें। खून की जांच सरकारी अस्पताल व पंजीकृत पैथोलॉजी पर ही कराएं। बिना चिकित्सक की सलाह के दवा न लें। डीएम ने सीएमओ और सीएमएस को निर्देश दिए कि बुखार के मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की लापवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

----
देर शाम निरीक्षण करने अस्पताल पहुंचे डीएम
मैनपुरी। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह शनिवार की देर शाम सीएमओ डॉ. पीपी सिंह के साथ जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। डीएम ने सीएमएस डॉ. अरविंद्र कुमार गर्ग को निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले बुखार के मरीजों को बेहतर उपचार दिया जाए। अस्पताल में जांच की सारी व्यवस्थाएं की जाएं। डीएम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से उनका हाल भी जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
ईओ ने कुसमरा में कराई साफ सफाई
कुसमरा। नगर पंचायत में मच्छरों से बचाव के लिए शनिवार को ईओ डॉ. आरपी सिंह ने विशेष अभियान चलाते हुए सफाई कार्य कराया। ईओ ने नगर के लोगों से अपील की कि वे घरों के पास गंदगी न करें। ईओ ने सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सुबह-शाम नियमित सफाई की जाए। दवा का छिड़काव किया जाए। किसी भी गली और मोहल्ले में गंदगी नहीं मिलनी चाहिए। ईओ ने अपनी उपस्थिति में ही दवा का छिड़काव कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed