फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dengue And Viral Fever In Agra Divison Ten Death Today Hindi News

जानलेवा डेंगू और वायरल: थम नहीं रहा मौतों का सिलसिला, ब्रज में बुखार से हार गईं 10 जिंदगियां

Tue, 05 Oct 2021 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 05 Oct 2021 12:05 AM IST
सार

आगरा में पिनाहट में बुखार बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। एक युवक सहित चार बच्चों की सोमवार को मौत हुई। अब पिनाहट में मरने वालों की संख्या 25 से अधिक हो गई है, जिसमें 24 बच्चे शामिल हैं।

विज्ञापन
Dengue And Viral Fever In Agra Divison Ten Death Today Hindi News
आगरा: जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रज में बुखार और डेंगू का कहर थम नहीं रहा है। सोमवार को 10 और लोगों ने दम तोड़ दिया। आगरा में चार, फिरोजाबाद, मैनपुरी में दो-दो और एटा व कासगंज में एक-एक मरीज की मौत हो गई। आगरा के पिनाहट क्षेत्र स्थित गांव विप्रावली में बुखार से छह माह की वैष्णवी, बाग उनसठ की छाया (4), स्याहीपुरा में मनीष (5), उटसाना में करिश्मा (12) की बुखार से मौत हो गई। फिरोजाबाद में लालपुर हजीरा निवासी विनोद कुमार (25) की सरकारी ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। गढ़ी तिवारी में वीकेश (08) पुत्र रामशंकर ने निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मैनपुरी में फिरोजाबाद के गांव नगला फना निवासी आस्था (दो माह) पुत्री प्रेमशंकर की मौत हो गई। वह अपनी मां के साथ रिश्तेदारी में आई थी। मार्गश्री (50) पत्नी महेश चंद्र ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एटा में बुखार से बिल्सड़ पुवायां निवासी श्याम सुंदर (85) की मौत हो गई। कासगंज में गणेशपुर निवासी फरहाना (20) पुत्री नसीम की बुखार से मौत हो गई। उसका अलीगढ़ में इलाज चल रहा था। 
विज्ञापन

Dengue And Viral Fever In Agra Divison Ten Death Today Hindi News
आगरा: एसएन के डेंगू वार्ड में मरीज - फोटो : अमर उजाला
पिनाहट में बुखार से चार बच्चों की मौत
पिनाहट में बुखार से अब तक 24 बच्चों और एक युवक की मौत हो चुकी है। थाना पिनाहट के गांव विप्रावली निवासी बालाजी पाराशर की पुत्री वैष्णवी को करीब चार दिन से बुखार आ रहा था। शनिवार को हालत बिगड़ने पर आगरा प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रविवार रात वैष्णवी की मौत हो गई। बाग उनसठ निवासी विजय सिंह की पुत्री छाया को चार दिन से बुखार आ रहा था। इस रविवार सुबह छह बजे उसकी मौत हो गई। गांव स्याहीपुरा निवासी रामधनुष के पुत्र मनीष को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। रविवार रात को उसकी मौत हो गई। वहीं उटसाना निवासी शेर सिह की पुत्री करिश्मा को पांच दिन से बुखार आ रहा था। एसएन मेडिकल कॉलेज में रविवार रात को उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Dengue And Viral Fever In Agra Divison Ten Death Today Hindi News
आगरा: डेंगू मरीज की जांच करतीं चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला
एटा में बुखार से वृद्ध की मौत 
अलीगंज तहसील क्षेत्र के गांव बिल्सड़ पुवायां में बुखार से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि मेडिकल कॉलेज में सोमवार को आठ बुखार पीड़ित मरीजों को भर्ती किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 32 डेंगू संभावित मरीजों की सोमवार को एलाइजा जांच कराई गई। इनमें से चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। बिल्सड़ पुवायां निवासी श्याम सुंदर (85) को पांच दिन पहले बुखार आया। परिजनों ने बताया कि गांव में ही चिकित्सक से उनका उपचार शुरू करा दिया। जहां रविवार को उनकी मौत हो गई। वहीं सोमवार को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बसुंधरा निवासी बुखार पीड़ित डौली पहुंची। उसकी मां कमलेश ने बताया कि पुत्री को दस दिन से बुखार आ रहा है। उसे शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां से रविवार को घर ले गए। इस दौरान हालत बिगड़ी तो उसे लेकर यहां आए हैं। चिकित्सकों ने उसे डेंगू वार्ड में भर्ती किया है। वहीं अलग-अलग गांव से सात अन्य व्यक्तियों को भर्ती किया गया।

कासगंज में एक और युवती ने बुखार की चपेट में आकर तोड़ा दम
कासगंज जनपद में जानलेवा बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। गंजडुंडवारा के गनेशपुर में एक और युवती की बुखार से मौत हो गई। जिससे जिला में डेंगू व बुखार से मौत का आंकड़ा बढ़कर 65 पहुंच गया। लगातार हो रही मौतों से लोगों में दहशत है। ग्राम गनेशपुर निवासी फरहाना (20 )पुत्री नसीम को 28 सितंबर को बुखार आया। इसके बाद परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। तीन दिन तक इलाज कराने पर भी राहत न मिलने के बाद परिजन उसे 1 अक्तूबर को अलीगढ़ ले गए, लेकिन चिकित्सक उसे बचा नहीं सके। उसने शनिवार की देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी मौत होते ही परिजन चीत्कार कर उठे। 27 दिनों में 15 जानें बुखार व डेंगू से इस गांव में जा चुकी हैं। वहीं जनपद के अन्य क्षेत्रों में सुबह होते ही मरीजों की भीड़ चिकित्सकों के यहां उमड़ पड़ती है। सरकारी अस्पताल में भी मरीज सुबह से ही लाइन में लगे दिखते हैं।

आगरा में कोरोना: बंगलूरू से आए यात्री में मिला संक्रमण, तीन दिन से शून्य थे सक्रिय मरीज

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed