फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dengu

नगला सुखु में जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

Tue, 24 Sep 2019 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
dengu
भोगांव के नगला सुखु में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण किया। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी/भोगांव। क्षेत्र के गांव नगला सुखु में तीन लोगों में डेंगू के लक्षण मिलने के बाद मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम ने गांव में 57 लोगों की मलेरिया की जांच की। वहीं डेंगू की जांच के लिए नौ लोगों का सैंपल लिया। टीम ने दवाओं का भी वितरण किया।
विज्ञापन

मंगलवार को चिकित्साधिकारी मैनपुरी डॉ. वाईपी दुबे के नेतृत्व में नगला सुखु पहुंची चिकित्सकों की टीम ने डेंगू से मरने वाले संदीप यादव के घर पहुंचकर सभी परिवार वालों के परीक्षण के नमूने लिए। गांव में लगभग 57 लोगों की मलेरिया की जांच की गई, जिनमें से दो लोगों में मलेरिया की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

वहीं नौ लोगों का सैंपल डेंगू की जांच के लिए लिया गया। इसकी रिपोर्ट बुधवार को आएगी। वहीं टीम ने गांव में अभिसंचन यादव व स्नेहालता में मलेरिया के लक्षण पाए जाने पर उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचकर इलाज कराने की सलाह दी। टीम ने गांव में निशुल्क दवा भी वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में डॉ. अमित भारती, मलेरिया निरीक्षक विवेक राजपूत, अरविंद कुमार, अनवार हुसैन, अभीचंद, अनिल कुमार, शैलेंद्र सिंह चौहान, सोमेंद्र सिंह, अनुपम पाठक आदि लोग मौजूद रहे।
पांच घरों में मिले डेंगू का लार्वा
मैनपुरी। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एसएन सिंह ने अपनी टीम के साथ शहर के यदुवंश नगर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 66 घरों में कूलर, बाल्टी व अन्य स्थानों पर टीम ने चेकिंग की। निरीक्षण पांच घरों में कूलर के पानी में डेंगू का लार्वा मिला, जिसे नष्ट कराया गया।

टीम ने सभी को कूलर साफ करने के लिए कहा। इसके बाद सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने राजा का बाग में नाला किनारे बने घरों में भी निरीक्षण किया। लेकिन यहां लार्वा नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed