फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Demonstrations held across the district in protest against the contracting practice

विद्युत विभाग में ठेकेदारी प्रथा के विरोध में जिले भर में हुए प्रदर्शन

Wed, 08 Sep 2021 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Demonstrations held across the district in protest against the contracting practice
मैनपुरी/बेवर/घिरोर/ बिछवां। राज्य पॉवर कर्मचारी यूनियन ने विद्युत विभाग का काम ठेके पर देने का विरोध शुुुरू कर दिया है। बुधवार को जिलेभर में बिजली विभाग के लाइनमैन और ऑपरेटरों ने सबस्टेशनों पर प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन

बेवर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात लाइनमैनों ने बताया कि सभी कर्मचारियों से नियम को ताक पर रखकर मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है, जो गलत है। इसकी शिकायत श्रम विभाग से भी की जाएगी। कर्मचारियों ने बताया लखनऊ में सीडन गार्डन में यूनियन कर्मचारियों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कर्मचारियों का कहना है कि ठेकेदारी प्रथा को हटाकर विभागीय संविदा पर उन्हें रखा जाए। समान कार्य का समान वेतन दिया जाए। ठेकेदारों द्वारा मनमाने ढंग से आठ घंटे कार्य के बदले में 12 घंटे कार्य कराया जाता है। 30 दिन कार्य करवाकर उन्हें मात्र 24 दिन का वेतन दिया जाता है। बेवर में विरोध करने वालों में ज्ञानसिंह, मिंटू, अजीत, सुनील, रंजीत, सूरजपाल, शैलेन्द्र, दिलीप, कमलेश, प्रेमवीर, कामोद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

घिरोर सब स्टेशन पर हरिकांत, अजय कुमार ,पवन, धर्मेंद्र, हरेंद्र, सुखवीर, श्यामवीर, सोनू, सुरजीत, कौशलेंद्र आदि ने प्रदर्शन किया। बिछवां के हन्नूखेड़ा स्थित सब स्टेशन पर अशोक कुमार, महेंद्र सिंह, रामप्रकाश, अर्जुन सिंह, राघवेंद्र, मोहनलाल, कुंवरपाल, विमल कुमार, अवनीश कुमार आदि ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
किशनी में कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार
किशनी। बुधवार को उपकेन्द्र किशनी, शमशेरगंज, चौराईपुर तथा अरसारा के संविदाकर्मियों ने उपकेन्द्र किशनी पर आकर प्रदर्शन किया और कार्य वहिष्कार की घोषणा की। सभी कर्मियों ने अवर अभियन्ता को दिये प्रार्थनापत्र में कहा कि उत्तरप्रदेश पॉवर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ द्वारा बिजली के काम कराने के लिये ठेकेदारी प्रथा को खत्म कर मस्टरोल व्यवस्था के तहत काम कराया जाय। कर्मचारियों ने कार्यवहिष्कार की घोषणा करदी। संविदाकर्मियों ने बताया कि उन्होंने काम का चार्ज नोडल अधिकारी टीजी टू रमे को दे दिया है। प्रदर्शन करने बालों में अजय पांडेय, दीपू, बीरभान, सुघर सिंह, अतुल, बसंत कुमार, सौरभ, ब्रजकिशोर, ओमवीर, हरेंद्र, राजीव कुमार, कौशल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed