{"_id":"61e705f94f368f11f805d01c","slug":"demonstration-of-farmers-for-non-weighing-of-paddy-mainpuri-news-agr521675529","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान क्रय केंद्र पर मनमानी, किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान क्रय केंद्र पर मनमानी, किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
मैनपुरी। धान क्रय केंद्रों पर धान की तौल नहीं की जा रही है। कई दिन तक इंतजार के बाद भी तौल न होने से नाराज किसानों ने नवीन मंडी स्थित धान क्रय केंद्र पर प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र प्रभारी पर मनमानी और आढ़तियों का धान खरीदने का आरोप लगाया है।
किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। नवीन मंडी स्थित क्रय केंद्र पर मंगलवार को तौल करने के लिए इंतजार करने वाले किसानों का सब्र जवाब दे गया। एक सप्ताह से भी अधिक समय से यहां किसान अपना धान तौल कराने का इंतजार कर रहे हैं। मंगलवार को भी जब किसानों के धान की तौल नहीं हुई तो उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि आढ़तियों का धान रात में तौल लिया जाता है, लेकिन किसानों का धान नहीं तौला जाता है। किसानों ने उनके धान की तौल कराने और आढ़तियों के धान की तौल रुकवाने की मांग जिलाधिकारी से की है। प्रदर्शन करने वालोंमें रुकुम सिंह, अनार सिंह, वीर सिंह, अजय कुमार, ओमवीर सिंह, धनेश कुमार, सुखवीर सिंह, महेश आदि मौजूद रहे।
आठ दिन पहले धान की तौल करवाने के लिए क्रय केंद्र पर आए थे। अब धान नहीं तौला गया। दूसरे किसानों का धान भी नहीं तौला गया। आढ़तियों का धान तौला जा रहा है।
विज्ञापन
-गगन कुमार, मढ़ाखेड़ा।
किसानों के साथ हमेशा ही केंद्र प्रभारी ऐसा ही व्यवहार करते हैं। उनका धान नहीं तौला जाता है। यहां कोई भी अधिकारी सुनने वला नहीं है। आखिर हम करें तो क्या करें।
-कुलदीप सिंह, नगला सकरी।
धान की तौल क्यों नहीं की जा रही है इस बारे में जानकारी की जाएगी। केंद्र प्रभारी को किसानों का धान जल्द से जल्द तौल कराने के लिए निर्देशित किया जाएगा।
-उदित नरायन सिंह, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी।