फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   demolation drive in school

हाईवे चौड़ीकरण में विद्यालय का भवन तोड़ा

Mon, 17 Feb 2020 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
demolation drive in school
17एमएनपी-17-इटावा-आगरा हाईवे पर जमीन जाने के बाद टूटा पड़ा प्राथमिक विद्यालय का भवन - फोटो : MAINPURI
नौरमई (मैनपुरी)। कस्बा में बने प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के भवन को इटावा-आगरा नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण में तोड़ दिया गया। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सोमवार को शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बच्चों ने प्रदर्शन किया। बच्चों ने जिलाधिकारी से शीघ्र नया भवन बनवाए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

ग्रामीण सुघर सिंह, लालमन सिंह, सोनू ने कहा कि जब विद्यालय हाईवे के लिए चिन्हित कर लिया गया थो तो शासन व प्रशासन को पहले से ही बच्चों के लिए भवन की व्यवस्था करा देनी चाहिए थी। विद्यालय की सहायक अध्यापिका नेहा कुमारी ने बताया कि बिना सूचना नोटिस दिए विद्यालय को तोड़ दिया गया है। बच्चों के बैठने के लिए पर्याप्त स्थान न होने के कारण काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद मुस्तकीम का कहना था शिक्षा विभागीय अधिकारियों को विद्यालय तोड़े जाने की लिखित सूचना दी गई है, लेकिन अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की गई।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों को दी जानकारी
विद्यालय भवन तोड़े जाने की जानकारी है। उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। शीघ्र ही नया भवन मिलने की उम्मीद है। तब तक शेष कक्षा कक्ष में बच्चों को बैठाकर शिक्षा दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैलेंद्र उत्तम, खंड शिक्षाधिकारी बरनाहल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed