फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Demand to include trader pension in SP's agenda

Agra News: व्यापारी पेंशन को सपा के एजेंडे में शामिल करने की मांग

Mon, 11 May 2026 02:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Demand to include trader pension in SP's agenda
सपा सांसद को ज्ञापन देते व्यापारी
आगरा। आगरा मंडल व्यापार संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को राज्यसभा सांसद एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन से मुलाकात की। व्यापारियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर व्यापारी हितों की रक्षा और व्यापारी पेंशन योजना को सपा के चुनाव घोषणा पत्र में शामिल करने और सरकार बनने पर लागू करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

सांसद प्रतिनिधि मदन गर्ग के समन्वय से हुई इस मुलाकात में व्यापारियों ने भाजपा राज में हो रहीं समस्याओं से अवगत कराया। सांसद ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि व्यापारियों की आवाज को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा। साथ ही, उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से भी मुलाकात कराने का भरोसा दिलाया। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि पेंशन की मांग को लेकर शहर भर में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इन्हें शीघ्र ही जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में कार्यवाहक अध्यक्ष गिरीश चंद गोयल, संरक्षक राजकुमार अग्रवाल, महामंत्री त्रिलोक चंद शर्मा, मुन्नी बेगम सिद्दीकी और साहिल गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed