फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Demand for CBI inquiry against Mayor and Municipal Commissioner

Agra News: मेयर और नगर आयुक्त के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग

Fri, 10 Apr 2026 03:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Demand for CBI inquiry against Mayor and Municipal Commissioner
ज्ञापन सौंपते सपाई
आगरा। नगर निगम में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार और बंदरबांट के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। सपा के प्रदेश सचिव रामगोपाल बघेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी का घेराव किया। उन्होंने मेयर और नगरायुक्त के संपत्तियों की जांच सीबीआई से कराने की मांग की।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे जुलूस के रूप में सपा कार्यकर्ता मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे। प्रदेश सचिव ने कहा कि भाजपा की मेयर और नगर आयुक्त ने मिलीभगत कर जनता की गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग किया है। भ्रष्टाचार की फाइलों को दबाने के लिए दोनों पक्ष आपस में नूरा कुश्ती कर रहे हैं, ताकि जनता का ध्यान असल मुद्दों से भटकाया जा सके।
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें नगर निगम के विकास कार्यों और बजट आवंटन की निष्पक्ष जांच भी सीबीआई से कराने की मांग की गई है। प्रदर्शन में सत्यभान यादव, अखिलेश यादव, प्रदीप मुखिया, नीरज चक, ओम पंडित, किशन यादव, रिषी वाल्मीक, प्रह्लाद गुर्जर, राजेश शर्मा, मोनिका नाज, श्रीप्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed