फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   delivery boy along with his colleagues had looted the electronic warehouse

Agra News: डिलीवरी बॉय निकला चोर, साथियों संग की थी इलेक्ट्राॅनिक गोदाम में चाेरी

Sun, 30 Jun 2024 07:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 30 Jun 2024 07:43 AM IST
सार

इलेक्ट्राॅनिक गोदाम से चोरी के मामले में पुलिस ने डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार कर लिया है। उसने दो साथियों के साथ मिलकर चोरी की थी। उसके फरार साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।
 

विज्ञापन
delivery boy along with his colleagues had looted the electronic warehouse
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के लोहामंडी थाना क्षेत्र के इलेक्ट्राॅनिक कंपनी के गोदाम में डिलीवरी करने वाले युवक ने दो साथियों के साथ चोरी की थी। डिलीवरी बॉय जगदीशपुरा के लक्ष्मी नगर निवासी किशन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 7.10 लाख रुपये बरामद किए। सीसीटीवी फुटेज से बचने के लिए आरोपी ने फ्रिज से पाॅलिथीन उतारकर पहनी थी। दो आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी है।
विज्ञापन


डीसीपी सूरज राय ने बताया कि दयालबाग के मानसरोवर एंक्लेव निवासी गोवर्धन अग्रवाल का बिल्लौचपुरा में एमएस मेट्रो ट्रेडिंग नाम से इलेक्ट्राॅनिक्स सामान का गोदाम है। शुक्रवार को उन्होंने लोहामंडी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। 27 जून की रात उनके गोदाम के लॉकर में रखे 10 लाख रुपये चोरी हो गए थे। उन्हें जानकारी सुबह गोदाम जाने पर हुई।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि गोदाम में युवक कपड़ों के ऊपर पाॅलिथीन पहनकर अंदर आया था। इस कारण उसका चेहरा नहीं दिख रहा था। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गोदाम से माल डिलीवरी करने वाले किशन कुमार को गिरफ्तार किया। उसके साथी कन्हैया और नितेश की तलाश जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छत के रास्ते गोदाम में आया
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके मालिक से अच्छे संबंध थे। उसे रुपयों के बारे में पहले से जानकारी थी। तब उसने प्लान तैयार किया। वह छत के रास्ते से गोदाम के अंदर आया था। उसके साथी बेर का नगला निवासी कन्हैया और लक्ष्मीनगर निवासी नितेश गोदाम के बाहर खड़े आने-जाने वालों पर नजर बनाए थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed