फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Delhi scrap dealer sell stolen BTS plate of mobile towers in Dubai

आगरा से चोरी का माल दुबई में सप्लाई: पानी के जहाज से चोरी की बीटीएस प्लेट भेजता था स्क्रैप कारोबारी, गिरफ्तार

Fri, 18 Feb 2022 05:11 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Feb 2022 05:11 PM IST
सार

आरोपी नई दिल्ली स्थित आश्रम विलेज स्थित किलोकरी निवासी दिनेश बाबू है। उसका दिल्ली के जैतपुर में स्क्रैप का कारोबार है। उसे बीटीएस प्लेट आगरा का इरफान बेचता था।

विज्ञापन
Delhi scrap dealer sell stolen BTS plate of mobile towers in Dubai
आरोपी और थाने में रखी बीटीएस प्लेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के मोबाइल टावरों से बीटीएस प्लेट चोरी करने के बाद गैंग दिल्ली के स्क्रैप कारोबारी को बेच देता था। स्क्रैप कारोबारी प्लेट की बिक्री दुबई की पार्टियों को दोगुनी कीमत में करता था। पानी के जहाज से यह दुबई पहुंचा दी जाती थीं। पुलिस ने बुधवार को स्क्रैप कारोबारी को गिरफ्तार कर यह खुलासा किया था। उससे प्लेट बरामद हुई हैं।

विज्ञापन


एसपी आरए पश्चिमी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि अछनेरा, सैंया, ताजगंज सहित अन्य इलाकों में मोबाइल टावरों से बेस ट्रांसीवर स्टेशन (बीटीएस) प्लेट चोरी हुई थीं। पिछले दिनों पुलिस ने पांच-छह चोरों को पकड़कर जेल भेज दिया था। इनमें पूर्व में मोबाइल टावर लगाने का कार्य करने वाले कंपनी के कर्मचारी भी शामिल थे। उन्होंने कई और खरीदारों की जानकारी दी थी। 

विज्ञापन

पुलिस ने बुधवार रात को बरामद की थीं बीटीएस प्लेट

बुधवार रात को अपराधी खुफिया शाखा, स्वाट टीम और अछनेरा पुलिस की चेकिंग में एक अल्टो कार को रोका गया। कार की तलाशी में 15 मोबाइल टावर की बीटीएस प्लेट, 21110 रुपये बरामद किए गए। कार सवार प्लेट के बिल नहीं दिखा सके। इस पर पूछताछ की गई। उन्होंने चोरी की बीटीएस प्लेट खरीदने के बारे में बताया। यह प्लेट मोबाइल टावर में लगी थीं। इसकी मदद से किसी व्यक्ति की कॉल आने पर लोकेशन पता की जा सकती है। इस वजह से यह प्लेट महंगी होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑन डिमांड होती थी बीटीएस प्लेट की चोरी

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नई दिल्ली स्थित आश्रम विलेज स्थित किलोकरी निवासी दिनेश बाबू है। उसका दिल्ली के जैतपुर में स्क्रैप का कारोबार है। उसे बीटीएस प्लेट आगरा का इरफान बेचता था। इसके बाद वो यह प्लेट दुबई की पार्टियों को बेच देता है। 20 हजार की प्लेट दुबई में 35 से 40 हजार में बिक जाती है। 

नई प्लेट की बाजार में कीमत दो लाख रुपये से अधिक है। पार्टी उसे फोन करके मांग करती थी। इस पर वो इरफान को बता देता था। इरफान माल उसके पास तक पहुंचा देता था। यह प्लेट पानी के जहाज से पहुंचा दी जाती थीं। इरफान अब और प्लेट दिलवाने वाला था। वह प्लेट देकर और लेकर आने की कहकर चला गया था।आरोपी कारोबारी अपने साले की कार लेकर आया था। उससे कहा था कि शादी में जा रहा है। इरफान उसके साथ ही आगरा आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed