फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Delhi RPF has started investigation into stone pelting on Vande Bharat Express train in Agra

Agra News: वंदे भारत ट्रेन पर शरारती तत्वों ने किया पथराव, भोपाल से मांगे गए सीसीटीवी फुटेज

Wed, 30 Aug 2023 07:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 30 Aug 2023 07:10 PM IST
सार

आगरा में वंदे भारत ट्रेन पर शरारती तत्वों ने पथराव किया था। मामले की जांच दिल्ली आरपीएफ कर रही है। आरपीएफ ने भोपाल से सीसीटीवी फुटेज मांगे हैं।

विज्ञापन
Delhi RPF has started investigation into stone pelting on Vande Bharat Express train in Agra
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में ओखला के पास शनिवार को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव की दिल्ली आरपीएफ ने जांच शुरू कर दी है। भोपाल के कमलापति स्टेशन से कोच में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मांगी है। घटना का समय पता होने पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज होगा।

विज्ञापन


आगरा कैंट स्टेशन के आरपीएफ इंस्पेक्टर शिशिर कुमार झा ने बताया कि शनिवार को ओखला में शरारती तत्वों के पथराव से वंदे भारत एक्सप्रेस के शीशे चटक गए थे। इस पर दिल्ली मंडल की आरपीएफ ने घटना का सही समय पता करने के लिए भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन स्टाफ से संपर्क किया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: वायदा पूरा करने में हांफी रोडवेज, बसों की कमी से बस स्टैंड पर जूझती रहीं बहनें; यात्री हुए परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कोच में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मांगी है। इसके बाद जांच आगे बढ़ाएगी। इसमें आगरा आरपीएफ भी सहयोग करेगी। पूर्व में हुई कई घटनाओं में केस दर्ज कर आरोपियों को पकड़ा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed